Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इजरायल पर हमला करने जा रहा ईरान? अमेरिका ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी; उतारने लगा सेना…
    विदेश

    इजरायल पर हमला करने जा रहा ईरान? अमेरिका ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी; उतारने लगा सेना…

    By August 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल पर हमला करने जा रहा ईरान? अमेरिका ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी; उतारने लगा सेना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच जारी जंग की वजह से मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

    तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। ईरान ने अब इजरायल को खुली धमकी दे दी है।

    इसी बीच अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अपनी सेना की मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पेंटागन ने कहा कि लड़कू विमानों के एक बेड़े को मिडल ईस्ट में तैनात किया जाए जिससे कि इस इलाके में सप्लाई बनी रहे। 

    मिडल ईस्ट में और घातक हथियार तैनात करेगा यूएस
    दरअसल इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान की तरफ से इजरायल पर हमले की पूरी आशंका है। ऐसे में इजरायल का साथ देने के लिए अमेरिका पहले से कमर कस रहा है।

    अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि अतिरिक्त बलिस्टिम मिसाइल, क्रूजर और डिस्ट्रॉयर को यूरोपीय और मध्य एशियाई देशों में भेजा जाएगा।

    हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे के समय राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनकी मदद करने का वादा किया था। यह कदम इसी वादे को पूरा करने की ओर माना जा रहा है। 

    गुरुवार को जो बाइडेन ने एक अहम बैठक में इजरायल की सुरक्षा के लिए तैनात मिसाइल और ड्रोन्स के बारे में पूरी जानकारी ली।

    अप्रैल के महीने में अमेरिकी सेना ने कई ईरान की तरफ से इजरायल पर दागी गईं कई मिसाइलों को रास्ते में ही खत्म कर दिया था।

    वहीं अमेरिका ने हमास और हिजबुल्ला नेताओं पर हमले के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने को लेकर चिंता भी जाहिर की है। बुधवार को तेहरान के ही गेस्ट हाउस में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ईरान के सर्वोच्त नेता खामेनेई ने इजरायल पर हमले की धमकी दी है।

    ऑस्टिन ने यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को मिडल ईस्ट में तैनात करने का आदेश दे दिया है।  ओमान की खाड़ी में इसकी तैनाती की जाएगी।

    ईरान की तरफ से हमला होने पर यहां से सीधे कंट्रोल किया जा सकेगा। वाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि जो बाइडेन ने ईरान की चुनौती के खिलाफ इजरायल का पूरा साथ देने का वादा किया है। इसके अल्वा हूतियों और हिजबुल्ला से लड़ने में भी अमेरिका पीछे नहीं रहेगा।  

    भारत ने भी उठाया बड़ा कदम
    भारतीय दूतावास ने भी शुक्रवार को इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे सतर्क रहने के साथ स्थानीय प्रशासन की ओर से सुझाए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।

    इजराइल के हमले में एक के बाद एक दो हमास नेताओं और हिजबुल्ला के एक कमांडर के मारे जाने के बाद पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनाव के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने यह परामर्श जारी किया।

    दूतावास के सभी सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करके अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में जारी किये गए परामर्श में ईमेल पते के साथ टेलीफोन नंबर +972-547520711 और +972-543278392 जैसे संपर्क विवरण भी दिए गए हैं जिस पर 24 घंटे मदद उपलब्ध रहेगी।

    एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ानें आठ अगस्त तक रद्द कर दीं।

    The post इजरायल पर हमला करने जा रहा ईरान? अमेरिका ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी; उतारने लगा सेना… appeared first on .

    Related Posts

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    ₹5.64 लाख करोड़ की मेगा डिफेंस डील! THAAD मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों की हर चाल होगी नाकाम

    July 31, 2026

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    July 30, 2026

    जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी

    July 28, 2026

    PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल

    July 28, 2026

    होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख! संप्रभुता हमारी पहली प्राथमिकता, अमेरिका से बातचीत के लिए रखीं 3 शर्तें

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट

    July 31, 2026

    मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को अगले 5 साल तक ₹6,000 मिलेंगे, PM सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी

    July 31, 2026

    प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    बॉक्स में धड़कता दिल, वंदे भारत से ढाई घंटे में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा हार्ट; भारत में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.