Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»करारा जवाब मिलेगा…दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू; हिजबुल्ला को दे डाली खुली चेतावनी…
    विदेश

    करारा जवाब मिलेगा…दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू; हिजबुल्ला को दे डाली खुली चेतावनी…

    By August 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करारा जवाब मिलेगा…दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू; हिजबुल्ला को दे डाली खुली चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश पर किसी भी मोर्चे पर कोई भी हमला हुआ तो भारी कीमत चुकानी होगी।

    नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल किसी भी तरह के हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है। चाहे बात हमला करने की हो या फिर अपना बचाव करने की, हम किसी भी तरह से पीछे नहीं हटने वाले हैं।

    तेहरान में हवाई हमले में हमास के शीर्ष राजनीतिक नेता इस्माइल हनियेह के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान था।

    हमास और ईरान दोनों ने इस चौंकाने वाली घटना के लिए फौरन इजरायल को जिम्मेदार ठहराया जिससे व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का खतरा पैदा हो गया है।

    गौरतलब है कि हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्ला ने गुरुवार को चेतावनी दी है। उसने कहा कि इजरायल ने उसके टॉप मिलिट्री कमांडर फौद शुक्र को मार गिराया है। अब लेबनानी आर्म्ड ग्रुप इसका बदला लेगा।

    इसके जवाब में इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कात्ज से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘हसन नसरुल्ला, ऊल-जलूल बयान देना और भड़काऊ टिप्पणियां करना बंद कर दो। तुम्हें इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

    उन्होंने आगे कहा कि उत्तर के लोगों की सुरक्षा के लिए हम पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि ईरान की राजधानी में तड़के किये गये एक हवाई हमले में हमास के नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई।

    ईरान और उग्रवादी समूह हमास ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईरान के राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शिरकत के बाद हुई हनियेह की हत्या के लिए ईरान और हमास ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने इजराइल से बदला लेने का संकल्प जताया है।

    हमास ने अपने राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख हनियेह (62) की मौत के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कहा कि वह हनियेह की हत्या की जांच कर रहा है।

    उसने यह नहीं बताया कि हत्या कैसे हुई और हनियेह को किसने मारा। फिलहाल किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसका शक इजराइल पर है, जिसने सात अक्टूबर को देश में हुए अप्रत्याशित हमले को लेकर हनियेह और हमास के विभिन्न कमांडरों को मारने का संकल्प लिया था।

    हम झुकेंगे नहीं
    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी कहा ह कि कि यहूदी देश इजरायल ईरान की ‘बुराई की धुरी’ के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।

    इसलिए वह गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर ध्यान नहीं देंगे। नेतन्याहू ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया, जब हमें देश और विदेश में युद्ध रोकने के लिए नहीं कहा गया।

    मैंने इन आह्वानों के आगे घुटने नहीं टेके हैं मैं आज भी उनके आगे नहीं झुकूंगा। उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान की बुराई की धुरी के खिलाफ लड़ रहा है।

    The post करारा जवाब मिलेगा…दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू; हिजबुल्ला को दे डाली खुली चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.