Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हमास चीफ की मौत पर दुखी पाकिस्तान, एक दिन का शोक मनाएगी शहबाज सरकार…
    विदेश

    हमास चीफ की मौत पर दुखी पाकिस्तान, एक दिन का शोक मनाएगी शहबाज सरकार…

    By August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास चीफ की मौत पर दुखी पाकिस्तान, एक दिन का शोक मनाएगी शहबाज सरकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल में हमास के राजनीतिक ब्यूरो चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद पाकिस्तान के आतंकी बेहद दुखी नजर आ रहे हैं।

    वहीं पाकिस्तान सरकार ने भी फिलिस्तीनियों के साथ देने के नाम पर एक दिन के शोक खी घोषणा की है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन भी इस्माइल हानिया की मौत पर शोक जता चुके हैं।

    बता दें कि आतंकी मसूद अजहर ने इस्माइल हानिया को गाजा के सुल्तान अल-फातिह की उपाधि दे डाली। अब शहबाज सरकार ने गुरुवार को फैसला लिया है कि 2 अगस्त यानी शुक्रवार को पूरे देश में शोक रहेगा। 

    बता दें कि बुधवार को तेहरान में हमास चीफ को मार दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने उसकी हत्या करवाई है। लंबे समय से इजरायल हमास चीफ की तलाश कर रहा था।

    पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि जुमे की नमाज़ के बाद हानिया की मौत पर शोक व्यक्त किया जाएगा और फिलिस्तीनियों के लिए प्रार्थना की जाएगी। 

    गुरुवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें फसला किया गया कि संसद में भी फिलिस्तीनियों के प्रति संवेदना जताने के लिए एक प्रस्ताव पास किया जाएगा।

    इस बैठक में गाजा पर इजरायली हमले की निंदा की गई है।

    पाकिस्तान का कहना है कि गाजा हो रहे हमले इजरायली आतंकवाद का नमूना है। इस बैठक में फिलिस्तीनियों की मानवीय मदद का भी फैसला किया गया है।

    खुद तंगहाल पाकिस्तान की सरकार ने फैसला किया है कि फिलिस्तीनयों को इलाज मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा घायल हुए फिलिस्तीनियों को पाकिस्तान लाकर उनका इलाज करवाया जाएगा। 

    बता दें कि ईरान और हमास दोनों ने ही इजरायल को हानिया की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इजरायल से बदला लेने की कसम भी खाई है।

    रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमास अब खालिद मशाल को अपना नेता चुन सकता है। इसके अलावा खलील अल हय्या का नाम भी हमास प्रमुख बनने के लिए आगे बताया जा रहा है। इजरायल मशाल को भी मारने की कोशिश कर चुका है। 

    The post हमास चीफ की मौत पर दुखी पाकिस्तान, एक दिन का शोक मनाएगी शहबाज सरकार… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.