Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»जेल से निकलने को बेचैन इमरान खान, पाकिस्तानी सेना से बातचीत की जताई इच्छा…
    विदेश

    जेल से निकलने को बेचैन इमरान खान, पाकिस्तानी सेना से बातचीत की जताई इच्छा…

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेल से निकलने को बेचैन इमरान खान, पाकिस्तानी सेना से बातचीत की जताई इच्छा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सेना के साथ सशर्त बातचीत करने की पेशकश की है।

    उनका कहना है कि उन्हें सत्ता से बाहर रखने के लिए झूठे आरोपों में सजा दी गई है।

    हालांकि इमरान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस बारे में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए एक शर्त यह है कि स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव कराए जाएं और उनके समर्थकों के खिलाफ फर्जी मामले वापस लिए जाएं।

    उन्होंने सेना के करीबी सहयोगी और जाने-माने आलोचक महमूद खान अचकजई को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

    इमरान खान की पेशकश के जवाब में सेना ने 7 मई के मीडिया सम्मेलन की एक क्लिप जारी की जिसमें उसके प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी राजनीतिक विचारधारा, किसी भी नेता या किसी भी पार्टी के साथ बैठना संभव नहीं जो अपनी ही सेना पर हमलों में शामिल है।

    इससे पहले मंगलवार को भी उन्होंने सेना के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। इमरान अपने साथ ही पत्नी और वरिष्ठ पार्टी नेताओं पर लगाए गए कई आरोपों के कारण मुश्किलों से घिरे हुए हैं।

    रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपने खिलाफ एक मामले की सुनवाई के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए इमरान ने सेना के साथ बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की और स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी सेना पर आरोप नहीं लगाया, बल्कि रचनात्मक आलोचना की।

    ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक क्रिकेट से राजनीति में आए खान ने सेना की तुलना घर के बिगड़ैल बच्चे से करते हुए कहा कि जिस तरह एक बिगड़ैल बच्चे की आलोचना की जाती है, उसी तरह सेना की भी आलोचना की जाती है और आलोचना लोकतंत्र का सार है।

    खान ने यह बात ऐसे समय में कही है जब उनकी पत्नी बुशरा बीबी को मंगलवार को 11 मामलों में संदिग्ध के तौर पर नामजद किया गय। इन मामलों में पिछले साल नौ मई को सेना मुख्यालय पर हुए हमले का एक मामला भी शामिल है।

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने आतंकवाद निरोधक अदालत का भी दरवाजा खटखटाया और पिछले साल नौ मई के दंगों से जुड़े 12 मामलों में जमानत देने का अनुरोध किया है।

    खान को कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले एक साल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखा गया है। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी उनके साथ जेल में बंद हैं।

    The post जेल से निकलने को बेचैन इमरान खान, पाकिस्तानी सेना से बातचीत की जताई इच्छा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- 5-7 दिन का कच्चा तेल बचा, ‘लॉकडाउन’ की तैयारी

    April 28, 2026

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..

    April 30, 2026

    भारत तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा, वैश्विक शांति में निभा सकता है बड़ी भूमिका: ग्लोबल एक्सपर्ट्स

    April 30, 2026

    गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आएंगे जिनपिंग? ब्रिक्स की आड़ में बढ़ रही भारत-चीन की ‘दोस्ती’

    April 30, 2026

    सऊदी-यूएई ने होर्मुज को बायपास किया, भारत तक तेल पहुंचाने का नया रास्ता निकाला

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.