Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारतीय या अश्वेत? कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का नस्लीय कमेंट, खूब हुआ विरोध…
    विदेश

    भारतीय या अश्वेत? कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का नस्लीय कमेंट, खूब हुआ विरोध…

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय या अश्वेत? कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का नस्लीय कमेंट, खूब हुआ विरोध…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस का होता जा रहा है।

    बुधवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ ब्लैक जर्नलिस्ट्स के वार्षिक सम्मेलन में ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाया। इसके लिए दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाया।

    लगभग 1000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “कमला हैरिस हमेशा से भारतीय मूल की थीं और वह केवल भारतीय मूल को बढ़ावा दे रही थीं।”

    उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि वह भारतीय हैं या अश्वेत? लेकिन आप जानते हैं कि मैं दोनों का सम्मान करता हूं। लेकिन वह स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं करती हैं। वह शुरू से ही भारतीय थीं। अचानक उन्होंने एक मोड़ लिया और वह एक अश्वेत व्यक्ति बन गईं।” उनक इस बयान का खूब विरोध हुआ है।

    आपको बता दें कि कमला हैरिस ने अश्वेत और दक्षिण एशियाई अमेरिकी दोनों के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह पहली अश्वेत और एशियाई अमेरिकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उन्होंने अभी जो कहा वह घृणित है। यह अपमानजनक है।”

    पैनल साक्षात्कार के दौरान ABC न्यूज़ की रिपोर्टर रेचल स्कॉट ने ट्रंप से पूछा कि नस्लीय रूप से आक्रामक टिप्पणियों के साथ उनके विवादास्पद इतिहास के बावजूद अश्वेत मतदाताओं को उनका समर्थन क्यों करना चाहिए। ट्रंप ने इस सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भयानक, शत्रुतापूर्ण और अपमानजनक कहा। साथ ही ABC को नकली नेटवर्क करार दिया। ट्रंप ने कहा, “मैं अब्राहम लिंकन के बाद से अश्वेत आबादी के लिए सबसे अच्छा राष्ट्रपति रहा हूं।” 

    ट्रंप की टीम ने हैरिस के खिलाफ विज्ञापन निकाले
    ट्रंप की टीम ने चुनावी अभियान शुरू करते हुए विज्ञापन निकालकर कमला हैरिस को देश के लिए खतरनाक उदारवादी नेता बताया है। ट्रंप की टीम की ओर से आरोप लगाया गया है कि कमला हैरिस खतरनाक रूप से उदार हैं और यह देश के लिए बिल्कुल सही नहीं है। विज्ञापन में अप्रवासियों को लेकर कमला हैरिस पर आरोप लगाया गया है कि हैरिस अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अवैध अप्रवासियों के आक्रमण को रोकने में विफल रहीं।

    ट्रंप अभियान की वरिष्ठ सलाहकार डैनियल अल्वारेज़ ने कहा कि कमला हैरिस की विफलता ने अमेरिका को कम सुरक्षित बना दिया है। प्रवासी अपराध बढ़ गए हैं, आतंकवादी उनकी खुली सीमा से घुस आए हैं, फेंटेनाइल से मौतें बढ़ रही हैं और मानव तस्करी हर राज्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि हैरिस खतरनाक रूप से उदार हैं और अमेरिकी इसकी कीमत चुका रहे हैं। विपक्षी डेमोक्रेट्स ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

    The post भारतीय या अश्वेत? कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का नस्लीय कमेंट, खूब हुआ विरोध… appeared first on .

    Related Posts

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा, एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान…..

    June 26, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सुकमा दौरा: बच्चों के बीच बैठकर पढ़ी एबीसीडी, महिला स्वावलंबन और पुनर्वास व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

    June 26, 2026

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.