Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अमेरिका को उम्मीद और नफरत के बीच करना है चुनाव, बाइडन ने कहा…..
    विदेश

    अमेरिका को उम्मीद और नफरत के बीच करना है चुनाव, बाइडन ने कहा…..

    By July 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका को उम्मीद और नफरत के बीच करना है चुनाव, बाइडन ने कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति की दौड़ से हटने के बाद पहली बार बुधवार रात देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समय अब युवाओं का है और वह "नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं।"

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से अपनी दावेदारी वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को अपने ओवल ऑफिस से संबोधित करते हुए कहा- नई पीढ़ी को मशाल सौंपना चाहता हूं। आंतरिक सर्वे में मेरी हार का आकलन किया गया था, इससे परेशान होकर यह फैसला लिया है। मैं अपने साथ डेमोक्रेट साथियों को हार की ओर नहीं खींच सकता।

    अब नई पीढ़ी को सौंपनी है मशाल- बाइडन

    ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, 2024 के चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा करने और देश के राष्ट्रपति के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद पहली बार, बाइडन ने कहा कि यह हमारे राष्ट्र को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है।

    उन्होंने कहा, मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका नई पीढ़ी को मशाल सौंपना है। यह हमारे देश को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप जानते हैं, सार्वजनिक जीवन में लंबे वर्षों के अनुभव के लिए एक समय और स्थान होता है। नई आवाजों, ताजा आवाजों, हाँ, युवा आवाजों के लिए भी एक समय और स्थान होता है और वह समय और स्थान अभी है।

    बाइडेन ने आगे कहा, अमेरिकी लोकतंत्र को बचाने की खातिर खुद को एकजुट करना होगा… मेरे लिए यह स्पष्ट हो गया है कि मुझे इस महत्वपूर्ण प्रयास में अपनी पार्टी को एकजुट करना होगा। मेरा मानना ​​है कि राष्ट्रपति के रूप में मेरा रिकॉर्ड, मेरा नेतृत्व और अमेरिका के भविष्य के लिए मेरा दृष्टिकोण सभी दूसरे कार्यकाल पाने के हकदार हैं, लेकिन हमारे लोकतंत्र को बचाने की राह में कोई भी नहीं आ सकता है।"

    बाइडेन ने कहा, मुझे अमेरिकी लोगों के लिए काम करने का मौका मिला और इससे मैं खुश हूं। लेकिन यह मेरे लिए नहीं बल्कि यह आपके, आपके परिवारों, आपके भविष्य के बारे में है। यह हम लोगों के बारे में है… मेरा मानना ​​है कि अमेरिका एक अहम मोड़ पर खड़ा है।

    बाइडन ने की कमला हैरिस की तारीफ

    अपने संबोधन में बाइडन ने नंबवर में होने वाले चुनाव के लिए कमला हैरिस को योग्य और सक्षम उम्मीदवार बताया और कहा, वह अनुभवी, सख्त और सक्षम हैं। वह मेरे लिए एक अविश्वसनीय साथी और हमारे देश के लिए समर्पित नेता रही हैं। अब चुनाव आप अमेरिकी लोगों पर निर्भर है। अमेरिका को उम्मीद और नफरत के बीच चुनाव करना होगा। हम अपने गणतंत्र को बनाए रखेंगे या नहीं, यह अमेरिकियों के हाथ में है।

    उन्होंने आगे कहा कि वे अपने कार्यकाल के शेष छह महीने पूरे करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके पास कामों की एक व्यस्त सूची है। राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि वे गाजा में युद्ध को समाप्त करने, यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाना जारी रखने और सुप्रीम कोर्ट में सुधार के लिए काम करेंगे।

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.