Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»दिल्ली के शख्स ने अमेरिकी महिला से की 3.3 करोड़ रु की ठगी, यूं दिया वारदात को अंजाम…
    विदेश

    दिल्ली के शख्स ने अमेरिकी महिला से की 3.3 करोड़ रु की ठगी, यूं दिया वारदात को अंजाम…

    By July 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के शख्स ने अमेरिकी महिला से की 3.3 करोड़ रु की ठगी, यूं दिया वारदात को अंजाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने लिसा रोथ नाम की एक अमेरिकी महिला के साथ की गई 3.3 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के सिलसिले में दिल्ली के रहने वाले एक शख्स लक्ष्य विज (33) को गिरफ्तार किया है।

    एजेंसी ने दिलशाद गार्डन में रहने वाले विज को सोमवार रात PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

    मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला जुलाई 2023 सीबीआई द्वारा दर्ज FIR से निकला है। गिरफ्तारी के बाद ठगी के मुख्य आरोपी विज को मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है।

    आरोपी ने इस तरह की थी साइबर ठगी

    सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पिछले साल 4 जुलाई को पीड़िता लिसा रोथ का लैपटॉप हैक कर लिया गया था।

    इस दौरान उसकी स्क्रीन पर सिर्फ एक नंबर दिख रहा था, जब रोथ ने उस नंबर पर कॉल किया तो एक व्यक्ति ने खुद को माइक्रोसॉफ्ट का एजेंट बताकर उनसे बात की और उनसे 4 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपए) क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करने के लिए कहा।

    हालांकि तब रोथ को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाली हैं।

    ईडी के अनुसार, जब रोथ ने कुछ दिनों बाद अपने क्रिप्टो खाते को चेक किया तो देखा कि वह खाली था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई जिन्होंने मामले का विवरण भारतीय अधिकारियों के साथ साझा किया और सीबीआई ने मामला दर्ज किया।

    इसके बाद ही ईडी ने पिछले साल दिसंबर में धन शोधन का मामला दर्ज किया और कहा कि विज और एक अन्य व्यक्ति इस मामले में षडयंत्रकारी हैं।

    पिछले साल सामने आया था मुख्य आरोपी का नाम

    घटना के सालभर बाद अब इस मामले में ईडी ने दिल्ली के सट्टेबाज और क्रिप्टोकरंसी हैंडलर लक्ष्य विज को गिरफ्तार किया।

    आरोपी बुकी का नाम तब सामने आया जब पिछले साल मार्च में गुजरात पुलिस ने उसे पूर्वी दिल्ली के क्रॉस रिवर मॉल से गिरफ्तार किया था। हालांकि आरोप है कि तब दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे रिहा करवा दिया था। 

    जांच में पता चला कि अमेरिकी महिला लिसा रोथ ने जो रकम ट्रांसफर की थी, वह प्रफुल्ल गुप्ता और उसकी मां सारिका गुप्ता के वॉलेट में गई थी।

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि करण चुग नाम का शख्स गुप्ता से इस रकम को प्राप्त कर रहा था और इसे अलग-अलग वॉलेट में जमा कर रहा था। 

    इसके बाद क्रिप्टोकरंसी को बेचकर इस राशि को अलग-अलग भारतीय बैंक खातों में जमा किया गया, जो कि फर्जी नामों से खोले गए थे।

    यह रकम करण और लक्ष्य के कहने पर ट्रांसफर की गई। बाद में लोगों से मिले पैसों का इस्तेमाल फेयर प्ले 24 जैसे बेटिंग एप पर किया गया। 

    इस मामले में जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर पिछले महीने कई जगहों पर छापेमारी की और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए।

    अपराध में इस्तेमाल किए गए क्रिप्टो वॉलेट के मालिकों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच में पता चला कि लक्ष्य के कहने पर ही सभी वॉलेट में पैसे ट्रांसफर किए गए और वह इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड है। 

    The post दिल्ली के शख्स ने अमेरिकी महिला से की 3.3 करोड़ रु की ठगी, यूं दिया वारदात को अंजाम… appeared first on .

    Related Posts

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.