Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 84 साल बाद टूटा ऐसा रिकॉर्ड; चिंता में वैज्ञानिक…
    विदेश

    धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 84 साल बाद टूटा ऐसा रिकॉर्ड; चिंता में वैज्ञानिक…

    By July 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 84 साल बाद टूटा ऐसा रिकॉर्ड; चिंता में वैज्ञानिक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन 22 जुलाई रहा।

    भीषण गर्मी का रिकॉर्ड ऐसा रिकॉर्ड 84 साल दर्ज हुआ है। हालांकि इससे पहले 21 जुलाई को भी भीषण गर्मी पड़ी, जो कभी महसूस नहीं हुई थी।

    यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) के मुताबिक पृथ्वी पर 22 जुलाई को 84 वर्षों में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया।

    यह रिकॉर्ड महज 24 घंटे में ही टूट गया। सी3एस के मुताबिक वैश्विक औसत तापमान 17.15 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

    यह एक दिन पहले 21 जुलाई को दर्ज किये गये 17.09 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड से अधिक है। इस तरह, 84 साल के बाद बना सर्वाधिक वैश्विक औसत तापमान का रिकॉर्ड 24 घंटे के भीतर ही टूट गया है।

    गर्मी के मासिक रिकॉर्ड की एक श्रृंखला पर गौर करने से यह पता चलता है कि जून तक, लगातार पिछले 12 महीने से हर माह वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष जून के बाद से हर महीने सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है।

    सी3एस के प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, 1940 के बाद इस साल का 22 जुलाई सबसे अधिक गर्म दिन था। सी3एस के मुताबिक, वैश्विक तापमान करीब सवा लाख वर्षों में सबसे अधिक है।

    यह कोयला, तेल और गैस के दोहन तथा वनों की कटाई के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन का परिणाम है। इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि वैज्ञानिक इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि सोमवार का दिन इस अवधि का सबसे गर्म दिन था, लेकिन मानव द्वारा कृषि की शुरूआत करने से बहुत पहले से औसत तापमान इतना अधिक नहीं रहा है।’’

    अगस्त 2016 में भी पड़ी भीषण गर्मी
    जुलाई 2023 से पहले अगस्त 2016 में पृथ्वी का दैनिक औसत तापमान रिकॉर्ड 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    हालांकि, तीन जुलाई 2023 के बाद से 57 दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान पिछले रिकॉर्ड से अधिक रहा है।सी3एस के निदेशक कार्लो बूनटेंपो ने कहा कि पिछले 13 महीनों के तापमान और उससे पिछले रिकॉर्ड के बीच चौंकाने वाला अंतर है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम अब अनिश्चित स्थिति में हैं और जैसे-जैसे जलवायु गर्म होती जा रही है, आने वाले महीनों और वर्षों में हमें नए रिकॉर्ड देखने को मिलेंगे।’’

    इतनी गर्मी की वजह क्या है
    संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता की 2010 से 2016 तक प्रमुख रहीं क्रिस्टियाना फिगुएर्स ने कहा, ‘‘अभूतपूर्व शब्द अब उस भयावह तापमान का वर्णन नहीं कर सकता, जिसका हम सामना कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘जी20 देशों के सामने एक खतरनाक वास्तविकता है, जिसका समाधान उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में तेजी लाने और जीवाश्म ईंधनों को विवेकपूर्ण नजरिये के साथ चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के साथ करना होगा।

    वैश्विक बिजली का एक तिहाई हिस्सा अकेले सौर और पवन ऊर्जा से उत्पादित किया जा सकता है, लेकिन लक्षित राष्ट्रीय नीतियों को उस परिवर्तन को संभव बनाना होगा। अन्यथा हम सभी झुलस जाएंगे और जल जाएंगे।’’

    विश्लेषण से पता चलता है कि 2023 और 2024 में पिछले वर्षों की तुलना में वार्षिक अधिकतम दैनिक वैश्विक तापमान काफी अधिक रहा है।

    2015 से 2024 तक 10 वर्ष उच्चतम दैनिक औसत तापमान वाले हैं। उत्तरी गोलार्ध की गर्मी के कारण वैश्विक औसत तापमान आमतौर पर जून के अंत और अगस्त की शुरुआत के बीच चरम पर होता है।

    सी3एस के वैज्ञानिकों ने दैनिक वैश्विक तापमान में अचानक वृद्धि के लिए अंटार्कटिका के बड़े हिस्से में औसत से बहुत अधिक तापमान को जिम्मेदार ठहराया। यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने कहा कि 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा या नहीं, यह काफी हद तक ‘ला नीना’ और इसकी तीव्रता पर निर्भर करता है।

    जलवायु विज्ञान गैर-लाभकारी संस्था बर्कले अर्थ ने पिछले सप्ताह अनुमान लगाया था कि 2024 में नया वार्षिक ताप रिकॉर्ड स्थापित होने की 92 प्रतिशत संभावना है।

    वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन की तेजी से बढ़ती सांद्रता के कारण पृथ्वी के सतह का तापमान पहले ही लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। इस गर्मी को दुनिया भर में रिकॉर्ड सूखे, जंगल की आग और बाढ़ का कारण माना जाता है।

    The post धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 84 साल बाद टूटा ऐसा रिकॉर्ड; चिंता में वैज्ञानिक… appeared first on .

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.