Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हेयरहिल्स में दंगाइयों ने गाड़ियों में लगाई आग, बच्चे भी पुलिस की कार पर बरसा रहे पत्थर
    विदेश

    हेयरहिल्स में दंगाइयों ने गाड़ियों में लगाई आग, बच्चे भी पुलिस की कार पर बरसा रहे पत्थर

    By July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हेयरहिल्स में दंगाइयों ने गाड़ियों में लगाई आग, बच्चे भी पुलिस की कार पर बरसा रहे पत्थर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन। हेयरहिल्स क्षेत्र में सैकड़ों दंगाई मास्क पहन कर हिंसा कर रहे हैं, जिनसे निपटने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। दंगों का कारण चाइल्ड केयर एजेंसी की ओर से स्थानीय बच्चों को ले जाना बताया जा रहा है, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते हेयरहिल्स में बड़ी भीड़ जमा हो गई। रोड के बीच में एक डबल डेकर बस को भी आग लगा दिया गया। बाद में आई तस्वीरों से पता चला कि उसका सिर्फ मलबा बचा है। पुलिस और स्थानीय पार्षदों ने लोगों से घर लौटने का आग्रह किया है। दंगे रोकने वाली पुलिस ने सड़कों पर पानी भर दिया है और सड़कें बंद कर दी। डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि आज सुबह हेयरहिल्स एक युद्धक्षेत्र जैसा लग रहा है। हिंसक दंगाइयों की भीड़ ने राच भर पूरे क्षेत्र में कई बार आग लगाई। एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
    पार्षद सलमा आरिफ ने एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को घरों पर रहने की सलाह दी। शहर के ऊपर निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ते देखा जा सकता है। यूके में बच्चों के कल्याण के लिए चाइल्ड केयर होते हैं। अगर एजेंसी को लगता है कि बच्चे की सुरक्षा खतरे में है या उसकी ठीक से देखभाल नहीं हो पा रही है तो वह उन्हें अपने संरक्षण के लिए ले जा सकती है। यूके सरकार की वेबसाइट के मुताबिक देखभाल का आदेश न्यायालय की ओर से एक परिषद को दिया जाता है। बाल अधिनियम 1989 के तहत परिषद चाइल्ड केयर के लिए आवेदन कर सकती है। बच्चे के 18वें जन्मदिन तक यह आदेश मान्य रहता है। कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और लोगों को हिंसा वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक रेस्तरां मालिक ने कहा कि एक स्थानीय बच्चे को चाइल्ड केयर ले जाया जा रहा था, जिसका विरोध किया गया। पुलिस ने कहा था कि शुरू में उन्हें लक्सर रोड पर एक उपद्रव के बारे में पता चला, जिसमें एजेंसी के कुछ कर्मचारी और बच्चे शामिल थे। जब ज्यादा से ज्यादा लोग जमा होने लगे तो एजेंसी के कर्मचारियों और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्णय लिया गया।

    Related Posts

    ताइवान पर फिर गरजे शी जिनपिंग, पार्टी स्थापना दिवस पर कहा- ‘एकीकरण होकर रहेगा’

    July 1, 2026

    सिंधु जल विवाद पर बिलावल भुट्टो का भड़काऊ बयान, भारत को दी परमाणु धमकी

    July 1, 2026

    Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर अफगानिस्तान का ड्रोन हमला, तालिबान का बड़ा पलटवार

    July 1, 2026

    US Heatwave: 115°F ‘फील्स लाइक’ गर्मी से हाहाकार, 6 करोड़ लोग भीषण हीटवेव की चपेट में

    July 1, 2026

    Dollar vs World: क्या डॉलर का दबदबा खत्म होने वाला है? दुनिया के केंद्रीय बैंक बना रहे नई रणनीति

    June 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत, बढ़ी राष्ट्रपति की शक्तियां; फैसले पर दुनिया की नजर

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

    July 1, 2026

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

    July 1, 2026

    धामी सरकार का फैसला: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरू; नई शिक्षा व्यवस्था लागू

    July 1, 2026

    धामी सरकार का फैसला: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरू; नई शिक्षा व्यवस्था लागू

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.