Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हो गया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार; उपराष्ट्रपति के लिए यह नाम…
    विदेश

    हो गया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार; उपराष्ट्रपति के लिए यह नाम…

    By July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हो गया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार; उपराष्ट्रपति के लिए यह नाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पर्याप्त संख्या में डेलीगेट के वोट हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं। 

    इस तरह ट्रंप तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ट्रंप ने 2016 में जीत हासिल की थी, वहीं 2020 में जो बाइडेन के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    नवंबर में एक बार फिर उनका मुकाबला जो बाइडेन से होगा। ट्रंप कई महीने से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे।

    वह सोमवार को मिलवाउकी में पार्टी के सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों के वोट प्राप्त करके आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गए हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया।

    ट्रंप ने एक समय अपने आलोचक रहे और बाद में करीबी सहयोगी बन गए वेंस पर भरोसा जताया है।

    ट्रंप ने अपने ‘ट्रूथ सोशल’ नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार-विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार ग्रेट स्टेट ऑफ ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं।

    वेंस (39) 2016 में अपने संस्मरण ‘हिलबिली एलेजी’ के प्रकाशन के साथ खबरों में आए थे। उन्हें 2022 में सीनेट में चुना गया था।

    गौरतलब है कि हाल में पेन्सिलवेनिया में रैली को संबोधित करते वक्त ट्रंप के ऊपर फायरिंग की गई थी। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी मौत नियत कर दी गयी थी।

    उन्होंने इस घटना को एक विचित्र अनुभव बताया। घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने रूढ़िवादी अमेरिकी मीडिया को बताया कि उन्हें लगता है कि वे भाग्य या भगवान की कृपा से बच गये। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार से शुरू हो रहे ‘रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन’ के लिए मिलवॉकी जाते समय ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से बात करते हुए कहा कि मेरे बारे में यह माना जा रहा था कि मैं यहां नहीं रहूंगा, मेरी मौत नियत कर दी गयी थी। 

    इस बीच एफबीआई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले युवक ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। एफबीआई इस घटना की जांच घरेलू आतंकवाद के पहलू से भी कर रही है।

    बंदूकधारी की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स (20) के रूप में की गयी है। एफबीआई की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा के कार्यकारी सहायक निदेशक रॉबर्ट वेल्स ने कहा कि जांच में इस चरण में ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले घटना को अंजाम दिया लेकिन हमें अब भी काफी जांच-पड़ताल करनी है। 

    The post हो गया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार; उपराष्ट्रपति के लिए यह नाम… appeared first on .

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.