Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अमेरिका की राजनीति में नया नहीं खूनी खेल, अब्राहम लिंकन की तो जान ही ले ली थी; ट्रंप पर दूसरा हमला…
    विदेश

    अमेरिका की राजनीति में नया नहीं खूनी खेल, अब्राहम लिंकन की तो जान ही ले ली थी; ट्रंप पर दूसरा हमला…

    By July 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका की राजनीति में नया नहीं खूनी खेल, अब्राहम लिंकन की तो जान ही ले ली थी; ट्रंप पर दूसरा हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में राजनीतिक हिंसा का इतिहास काफी पुराना रहा है।

    पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपतियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रमुख पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को निशाना बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

    अब्राहम लिंकन पहले राष्ट्रपति थे जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजनीतिक हिंसा ने दुनिया भर के नेताओं की जान ली है, जिसमें मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और स्वीडिश प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे भी शामिल हैं।

    तीन हमले के बाद सीक्रेट सर्विस को सुरक्षा की कमान
    अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln), जेम्स गारफील्ड (James Garfield) और विलियम मैककिनले (William Mckinley) पर हमले के बाद सीक्रेट सर्विस को सुरक्षा की कमान दी गई।

    जॉन एफ. कैनेडी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया, इसके बाद राष्ट्रपति के इर्द-गिर्द सुरक्षा और भी कड़ी की गई।

    इसके बावजूद गेराल्ड फोर्ड पर 18 दिनों के अंतराल पर दो बार हमला किया गया और रोनाल्ड रीगन 1981 में राष्ट्रपति पद के शुरुआती दिनों में हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ट्रंप पर दूसरी बार हमला
    ट्रंप पर 2016 में भी हमले की कोशिश हुई थी। तब एक 20 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति ने लास वेगास में रैली के दौरान पुलिस अधिकारी से बंदूक छीनने का प्रयास किया। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रंप को मारने की कोशिश कर रहा था।

    अमेरिकी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर कब-कब हुए हमले
    30 मार्च 1981: 
    तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) पर जॉन हिंकले जूनियर ने वाशिंगटन में छह गोलियाँ चलाईं, जिसमें रीगन और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

    राष्ट्रपति गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन इलाज बाद वे ठीक हो गए। हिंकले को गिरफ्तार किया गया और रीगन की मृत्यु के 12 साल बाद 2016 तक मनोरोग विभाग की देखभाल में रखा गया था।

    5 सितंबर 1975: चार्ल्स मैनसन के अनुयायी लिनेट स्क्वीकी ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गेराल्ड फोर्ड को गोली मारने का प्रयास किया।

    तीन सप्ताह बाद सारा जेन मूर ने सैन फ्रांसिस्को में फोर्ड पर गोली चलाई। हालांकि दोनों ही हमलों में उन्हें कोई चोट नहीं आई।

    5 जून 1968: सिरहान ने राष्ट्रपति पद के तत्कालीन उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉस एंजिल्स में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उन्हें गोली मारी गई थी। सिरहान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। कैनेडी के बेटे, रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

    22 नवंबर 1963: तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की ली हार्वे ओसवाल्ड ने टेक्सास के डलास में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद से इस बात पर बहस जारी है कि क्या ओसवाल्ड ने अकेले ही यह काम किया था, क्योंकि दो दिन बाद ओसवाल्ड की हत्या रेस्तरां मालिक जैक रूबी ने कर दी।

    14 अक्तूबर 1912: पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट व्हाइट हाउस में वापसी के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मिल्वौकी में भाषण देते समय उन्हें गोली मार दी गई। हालांकि वे बाद में वुडरो विल्सन से हार गए। संभावित हत्यारे जॉन श्रैंक को कानूनी रूप से पागल पाया गया और उसकी मृत्यु तक उसे जेल में रखा गया।

    6 सितंबर 1901: राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को बफेलो न्यूयॉर्क में गोली मार दी गई थी, बाद में इन्हीं घावों की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अराजकतावादी लियोन कोजोलगोज को हत्या का दोषी ठहराया गया और मौत की सजा दी गई।

    2 जुलाई 1881: तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड को वाशिंगटन में गोली मार दी गई थी। दो महीने बाद घावों की वजह से ही उनकी मृत्यु हो गई।

    14 अप्रैल 1865: अब्राहम लिंकन की वाशिंगटन में जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगभग दो सप्ताह तक चले तलाशी अभियान के बाद आरोपी को मार दिया गया था।

    The post अमेरिका की राजनीति में नया नहीं खूनी खेल, अब्राहम लिंकन की तो जान ही ले ली थी; ट्रंप पर दूसरा हमला… appeared first on .

    Related Posts

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.