Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाक प्रधानमंत्री शरीफ को उच्चतम न्यायालय में झटका, गैर मुस्लिम और आरक्षित सीटों पर EC का फैसला रद्द; इमरान खान की बड़ी जीत…
    विदेश

    पाक प्रधानमंत्री शरीफ को उच्चतम न्यायालय में झटका, गैर मुस्लिम और आरक्षित सीटों पर EC का फैसला रद्द; इमरान खान की बड़ी जीत…

    By July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक प्रधानमंत्री शरीफ को उच्चतम न्यायालय में झटका, गैर मुस्लिम और आरक्षित सीटों पर EC का फैसला रद्द; इमरान खान की बड़ी जीत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को तब बड़ी कानूनी जीत मिली जब उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया कि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) संसद और प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटें आनुपातिक आधार पर प्राप्त करने की अर्हता रखती है।

    सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली में आरक्षित सीटों में उसे हिस्सेदारी न देने के पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (पीएचसी) के फैसले को बहाल रखने के पेशावर उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

    पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा की अध्यक्षता वाली 13 जजों की पूर्ण पीठ ने मामले की सुनवाई की।

    बहुप्रतीक्षित इस फैसले को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

    पीटीआई का चुनाव चिह्न जब्त किए जाने के बाद उसके द्वारा समर्थित उम्मीदवारों ने आठ फरवरी को निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। चुनाव जीतने के बाद एवं गठबंधन बनाने के लिए वे एसआईसी में शामिल हो गए थे।

    उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पीएचसी के निर्णय को रद्द कर दिया और निर्वाचन आयोग के फैसले को ‘अमान्य’ घोषित करते हुए इसे ‘‘ पाकिस्तान के संविधान के खिलाफ’’बताया।  निर्वाचन आयोग द्वारा क्रिकेट का ‘बल्ला’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से पीटीआई को रोकने के फैसले का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत ने कहा,‘‘चुनाव चिह्न वापस लेने से राजनीतिक दल अयोग्य नहीं हो जाता।’’

    अदालत ने कहा, ‘‘पीटीआई राजनीतिक पार्टी थी और है।’’ क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान ने 1996 में पीटीआई की स्थापना की थी। फैसले की घोषणा न्यायमूर्ति मंसूर अली शाह ने सुनाया जो बहुमत का फैसला था। इस फैसले का आठ न्यायाधीशों ने समर्थन किया। इस बीच, शीर्ष न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीटीआई ने कहा कि पार्टी ‘‘उम्मीद करती रही है कि अंत में न्याय होगा, क्योंकि पाकिस्तान के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत किसी पार्टी का आनुपातिक कोटा छीना जा सके और न ही वह कोटा अन्य पार्टियों को आवंटित किया जा सके।’’

    पीटीआई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में ‘‘पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन’’ करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की। पीठ ने मंगलवार को बहस पूरी होने के बाद आपसी परामर्श के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    आरक्षित सीटों को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था, जब निर्वाचन आयोग ने एसआईसी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें पार्टी ने नेशनल असेंबली की 77 और चार प्रांतीय असेंबली की 156 आरक्षित सीटों में से उसे उसका हिस्सा देने का अनुरोध किया था।

    निर्वाचन आयोग ने यह कहते हुए एसआईसी की अर्जी खारिज कर दी थी कि उसने बतौर पार्टी चुनाव नहीं लड़ा था और उसे संख्या बल तब मिला, जब पीटीआई समर्थित विजेता निर्दलीय उम्मीदवार उसके साथ आएं।

    इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गत आठ फरवरी को संपन्न चुनाव नहीं लड़ सकी थी, क्योंकि ईसीपी ने उसके अंतर-पार्टी चुनावों को खारिज कर दिया था और उसका चुनाव चिह्न “बल्ला” वापस ले लिया था।

    पीटीआई महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों पर दावेदारी जताने के लिए पात्र नहीं थी। ये सीट सदन में आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर विजेता पार्टियों को दी जाती हैं।

    ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में लेकिन पीटीआई के समर्थन से चुनाव जीता था, उन्हें पीटीआई नेतृत्व ने एसआईसी में शामिल होने का निर्देश दिया था, ताकि पार्टी आरक्षित सीटों पर दावेदारी जता सके।

    The post पाक प्रधानमंत्री शरीफ को उच्चतम न्यायालय में झटका, गैर मुस्लिम और आरक्षित सीटों पर EC का फैसला रद्द; इमरान खान की बड़ी जीत… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.