Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»यूक्रेन की मदद के लिए एक फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की दी सैन्य सहायता 
    विदेश

    यूक्रेन की मदद के लिए एक फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की दी सैन्य सहायता 

    By July 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन की मदद के लिए एक फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की दी सैन्य सहायता 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 22.5 करोड़ डॉलर के नए सुरक्षा पैकेज की घोषणा की। इसमें पैट्रियट मिसाइल, आर्टिलरी राकेट सिस्टम और मिसाइलों के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद, अन्य सामान शामिल हैं। वर्ष 2022 में रूसी आक्रमण के बाद से वाशिंगटन यूक्रेन को 50 अरब डालर से अधिक की सैन्य सहायता प्रदान कर चुका है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा, हम आपके साथ रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा, अमेरिका और हमारा अंतरराष्ट्रीय गठबंधन यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।

    नाटो सदस्यों ने यूक्रेन के समर्थन की घोषणा की

    इस बीच यूक्रेन ने गुरुवार को नाटो से उस प्रतिबंध को हटाने के लिए आग्रह किया जिसके तहत यूक्रेन रूस के खिलाफ लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। नाटो सदस्यों ने बुधवार को वाशिंगटन में शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के समर्थन की घोषणा की। नाटो की घोषणा में कहा गया है कि सहयोगी देश अगले वर्ष के भीतर यूक्रेन को कम से कम 40 अरब यूरो की सैन्य सहायता देंगे।

    बीजिंग यूरोप और सुरक्षा के लिए चुनौतियां पेश कर रहा

    अमेरिका, नीदरलैंड और डेनमार्क ने घोषणा की है कि वे यूक्रेनी सैन्य पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएंगे। अमेरिका ने कहा कि वह 2026 में जर्मनी में लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करेगा। इसका उद्देश्य रूस के बढ़ते खतरे का मुकाबला करना है। नाटो ने कहा कि चीन रूस के साथ अपनी असीमित भागीदारी और उसके रक्षा औद्योगिक आधार को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर युद्ध का समर्थक बन गया है। बीजिंग यूरोप और सुरक्षा के लिए चुनौतियां पेश कर रहा है।

    यूक्रेन नाटो सदस्यता के 'बहुत करीब': जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन नाटो सदस्यता के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बहुत करीब है। वाशिंगटन में नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, हम अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं। जेलेंस्की ने नाटो के हिंद-प्रशांत सहयोगी देशों के नेताओं से भी मुलाकात की।

    अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन गठबंधन में तुरंत शामिल नहीं होगा, हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध समाप्त होने के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल होना चाहिए ताकि रूस फिर कभी कीव पर हमला न करे।

    एशिया में अराजकता न फैलाए नाटो : चीन

    चीन ने गुरुवार को नाटो पर दूसरों की कीमत पर सुरक्षा चाहने का आरोप लगाते हुए कहा कि नाटो एशिया में भी वैसी ही अराजकता न फैलाए। चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान नाटो द्वारा यूक्रेन संघर्ष में उसे रूस समर्थक बताए जाने के बाद आया है। चीन ने नाटो देशों से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करने को कहा है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर नाटो द्वारा चीन की जिम्मेदारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना दुर्भावनापूर्ण है। लिन ने कहा कि चीन रूस के इस विचार का समर्थन करता है कि नाटो का विस्तार रूस के लिए खतरा है। इसके साथ चीन ने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ नाटो के बढ़ते संबंधों को लेकर चिंता जताई।

    यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाली जर्मन कंपनी के सीईओ की हत्या की रूसी साजिश नाकाम

    इस साल की शुरुआत में अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दावा किया था कि रूस ने यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाली जर्मन की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी के सीईओ की हत्या की साजिश रची थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाई। यह कंपनी मुख्य रूप से यूक्रेन को तोपों के गोले और सैन्य वाहनों के साथ अन्य युद्ध सामग्रियों की आपूर्ति कर रही है। सीएनएन ने इस मामले से परिचित कई अमेरिकी और पश्चिम के अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की है।

    इसके मुताबिक यह साजिश यूरोप भर में रक्षा उद्योग के अधिकारियों को टारगेट करने वाली उस व्यापक साजिश का हिस्सा थी, जोकि यूक्रेन को युद्ध में सहयोग कर रहे थे। इसी के तहत जर्मन हथियार निर्माता कंपनी राइनमेटल के प्रमुख आर्मिन पैपरगर की हत्या की साजिश रची गई। मामले की जानकारी मिलते ही अमेरिकी अधिकारियों ने तुरंत अपने जर्मन समकक्षों को सचेत किया। इससे जर्मनी सचेत हो गया और उसने पैपरगर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी और रूस अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.