Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»नाटो की बैठक के बीच इन दो प्रधानमंत्रियों ने लिया ब्रेक, फिर एक साथ बैठकर देखा मैच; कौन जीता?…
    विदेश

    नाटो की बैठक के बीच इन दो प्रधानमंत्रियों ने लिया ब्रेक, फिर एक साथ बैठकर देखा मैच; कौन जीता?…

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नाटो की बैठक के बीच इन दो प्रधानमंत्रियों ने लिया ब्रेक, फिर एक साथ बैठकर देखा मैच; कौन जीता?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में हुई उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की बैठक के दौरान दो देशों के प्रधानमंत्री अचानक ब्रेक लेकर मैच देखने चले गए।

    अब उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड और नीदरलैंड के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्रियों की।

    इंग्लैंड प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक श्चूफ ने बुधवार को वाशिंगटन में अपनी नाटो बैठक से ब्रेक लेकर अपने देशों की टीमों के बीच हुए यूरो 2024 का सेमीफाइनल मैच देखा।

    यूनाइटेड किंगडम के पीएम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बैठक से थोड़ा ब्रेक लेकर यूरो सेमीफाइनल का पहला हाफ देख रहे थे। 

    जब इंग्लैंड के फॉरवर्ड हैरी केन पेनल्टी लेने के लिए आगे बढ़े, तो दोनों नेता टेलीविजन सेट पर चिपके हुए थे। स्टारमर ने एक्स (ट्विटर) पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “नाटो मीटिंग से बाहर निकलकर स्कोर देखने के लिए सही समय चुना…” जैसे ही हैरी केन पेनल्टी को गोल में तब्दील कर देते हैं वैसे ही नीदरलैंड के पीएम को बधाई देते हुए देखा जा सकता है।

    Picked the right moment to pop out from NATO meetings and check the score…@MinPres pic.twitter.com/gqnCK8ogri

    — Keir Starmer (@Keir_Starmer) July 10, 2024

    कौन जीता यूरो 2024 का सेमीफाइनल?

    इस बेहद कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की टीम नीदरलैंड पर भारी पड़ी और उसने अंतिम समय में ये मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। बाद में, केर स्ट्रैमर ने इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

    एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्टॉपेज टाइम में ओली वाटकिंस के गोल के दम पर इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 2-1 से हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना स्पेन से होगा।

    इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का साहसिक फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित कर दिया।

    यूरो 2024 के नॉकआउट चरण में इंग्लैंड के लिए जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था।

    इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया और स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

    इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी जिसके बाद से टीम कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी है।

    इंग्लैंड पहली बार विदेश में फाइनल खेलेगा। उसने 1966 विश्व कप वेम्बले स्टेडियम पर जीता था और यूरो 2020 फाइनल भी वहीं खेला गया था जिसमें उसे इटली ने हराया था। नीदरलैंड के लिये 21 वर्ष के जावी सिमंस ने पहला गोल दागा।

    वहीं केन ने बराबरी का गोल पेनल्टी पर किया।

    The post नाटो की बैठक के बीच इन दो प्रधानमंत्रियों ने लिया ब्रेक, फिर एक साथ बैठकर देखा मैच; कौन जीता?… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.