Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»राष्ट्रपति पुतिन ने, मोदी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा गदगद हो जाएगा हर भारतीय, 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं पीएम…
    विदेश

    राष्ट्रपति पुतिन ने, मोदी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा गदगद हो जाएगा हर भारतीय, 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं पीएम…

    By July 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति पुतिन ने, मोदी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा गदगद हो जाएगा हर भारतीय, 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं पीएम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है। वह 5 साल बाद रूस के दौरे पर गए हुए हैं।

    सोमवार 8 जुलाई को पीएम मोदी जब मॉस्को में उतरे तो वहां उनका  गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया गया।

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को अपने घर पर चाय और खाने के लिए बुलाया, जिससे दोनों नेताओं के बीच का आपसी प्रेम उमड़ कर दिखा। पीएम मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में राष्ट्रपति को गले लगाया और मजबूती के साथ हाथ मिलाया।

    चाय के लिए पुतिन के घर पहुंचे पीएम मोदी की बातचीत के दौरान पुतिन ने पीएम की जमकर तारीफ की और कहा कि आपने पूरा जीवन देश की सेवा करने के लिए समर्पित कर दिया है।

    आप भारत के लिए बहुत बेहतर कर रहे हैं। पुतिन ने पीएम को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और कहा कि आपको मॉस्को में देखकर बेहद खुश हूं।

    पीएम ने कहा भारतीय जनता ने राष्ट्र के लिए उनकी नीतियों पर भरोसा जताया है। भारतीय चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। करीभ 65 करोड़ लोगों ने वोट दिया और करीब 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार चुनी गई है। किसी दोस्त के घर मीटिंग के लिए आना अच्छा है।

    आपने मुझे अपने घर बुलाया इसके लिए धन्यवाद, उन्होंने मीटिंग के लिए रूस बुलाने के लिए भी राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया ।

    बहुत ही खास समय पर हुआ है पीएम का रूस दौरा
    पीएम मोदी का रूस दौरा बहुत ही खास समय पर हुआ  है। आज मंगलवार 9 जून को जब पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन से औपचारिक मुलाकात करेंगे तो आज ही के दिन अमेरिका में नाटो के सदस्य देशों की बैठक चल रही है।

    नाटो यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी आगे की रणनीति बनाने की तैयारी में है, ऐसे में पीएम मोदी का रूस जाना पश्चिम की आंखों में जरूर खटकेगा। 

    इससे पहले SCO समिट में पीएम मोदी ने शिरकत नहीं की थी। रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति के बीच में वहां काफी अच्छी बातचीत हुई।

    भारत नहीं चाहेगा कि उसका सबसे अच्छा दोस्त रूस, चीन के और करीब जाए, जानकारों की माने तो इन कारणों से पीएम मोदी का यह दौरा और अहम हो जाता है।

    तीसरे कार्यकाल में पहले द्विपक्षीय दौरे के लिए रूस को चुना

    पीएम ने अपने तीसरे कार्यकाल को जीतने के बाद रूस को द्विपक्षीय दौरे के लिए चुना, इसके पहले वह 2014 में अपने पहले द्विपक्षीय दौरे के लिए भूटान गए थे तो वहीं 2019 में वह मालद्वीव और श्रीलंका के दौरे पर गए थे।

    रूस और भारत के बीच  22वीं  द्विपक्षीय समिट में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी आज अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, फिर उसके बाद भारतीय प्रवासियों को संबोधन देंगे।

    भारत और रुस के बीच आखिरी समिट 2021 को दिल्ली में हुई थी, जिसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रपति पुतिन भारत आए थे। अपनी रूस की यात्रा खत्म करने के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे, किसी भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा यह 40 साल बाद ऑस्ट्रिया का दौरा होगा।

    The post राष्ट्रपति पुतिन ने, मोदी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा गदगद हो जाएगा हर भारतीय, 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं पीएम… appeared first on .

    Related Posts

    Dollar vs World: क्या डॉलर का दबदबा खत्म होने वाला है? दुनिया के केंद्रीय बैंक बना रहे नई रणनीति

    June 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत, बढ़ी राष्ट्रपति की शक्तियां; फैसले पर दुनिया की नजर

    June 30, 2026

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026

    तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    June 30, 2026

    प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही मकान मालिक ने बढ़ाया किराया, सैन फ्रांसिस्को में कोर्ट पहुंचा कपल

    June 30, 2026

    चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों नहीं मिल रहे खरीदार? पाकिस्तान से पेरिस तक उठे सवाल

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.