Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बिलावल भुट्टो ने माना फरवरी में हुए पाकिस्तानी चुनाव नहीं थे पारदर्शी, बोले-हर चुनाव में होती है गड़बड़ी…
    विदेश

    बिलावल भुट्टो ने माना फरवरी में हुए पाकिस्तानी चुनाव नहीं थे पारदर्शी, बोले-हर चुनाव में होती है गड़बड़ी…

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलावल भुट्टो ने माना फरवरी में हुए पाकिस्तानी चुनाव नहीं थे पारदर्शी, बोले-हर चुनाव में होती है गड़बड़ी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो ने फरवरी में हुए पाकिस्तानी चुनाव को लेकर कहा कि सब कुछ साफ नहीं था, चुनाव पारदर्शी नहीं थे।

    फरवरी में हुए चुनावों के बाद पाकिस्तान की वर्तमान शहबाज सरकार चुनकर आई थी, जिसका समर्थन बिलावल भुट्टो की पार्टी भी करती है।

    भुट्टो चुनावों से पहले चल रही शहबाज सरकार में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। हालांकि भुट्टो ने सर्वमान्य रूप से चली आ रही इस धारणा को खारिज किया कि चुनावों में वह धांधली की वजह से जीतकर आए हैं।

    बलोचिस्तान के क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी के खिलाफ हर चुनाव में धांधली की गई है। चुनावों में ‘धांधली के चक्र’ को खत्म करने के लिए राजनेताओं को आम सहमति पर पहुंचने की जरूरत है।

    भुट्टो ने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं को इस बात पर सहमत होना चाहिए कि मैच निष्पक्ष रूप से खेला जाए और फिर उसके परिणाम को भी स्वीकार किया जाना चाहिए, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

    भुट्टो ने कहा कि पीपीपी चुनाव सुधारों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, लेकिन कई बार पार्टी और राजनेता इस सुधार में बाधा डालने का प्रयास करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पाकिस्तान के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए हर कदम उठाने को तैयार है।

    हम बलूचिस्तान में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार के अवसर बनाने का प्रयास करेंगे। भुट्टो ने कहा कि पीपीपी ने सिंध में स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत काम किया है।

    बिलावल ने कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी) को खत्म करना पार्टी के घोषणापत्र में है।

    दरअसल, बजट सत्र के दौरान पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए भुट्टों ने दावा किया था कि एनएबी राजनीतिक इंजीनियरिंग और बदला लेने और नेताओं को बदनाम करने का काम करता है।

    हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि एनएबी किसके इशारे पर यह काम करता है। एएनबी के वरिष्ठ अधिकारी पूर्व या सेवारत सेना अधिकारी हैं। भुट्टो ने कहा एनएबी को हटाने पर राजनीतिक पार्टियों के बीच में आम सहमति न होना दुख की बात है।

    The post बिलावल भुट्टो ने माना फरवरी में हुए पाकिस्तानी चुनाव नहीं थे पारदर्शी, बोले-हर चुनाव में होती है गड़बड़ी… appeared first on .

    Related Posts

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग का लाभ

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    NDA में बदला सियासी गणित! नायडू-नीतीश के बिना भी बहुमत, शिंदे का बढ़ा कद, क्या बेटा बनेगा मंत्री?

    June 27, 2026

    सुवेंदु अधिकारी का नया कानून चर्चा में, गुंडई पर सख्त कार्रवाई का दावा; ‘बुलडोजर मॉडल’ से भी कड़ा बताया

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.