Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»यहां ऑनलाइन बिक रहे ‘दो सिर वाले’ मैनेजर और जलनखोर सहकर्मी, कीमत 5 हजार से 9 लाख तक…
    विदेश

    यहां ऑनलाइन बिक रहे ‘दो सिर वाले’ मैनेजर और जलनखोर सहकर्मी, कीमत 5 हजार से 9 लाख तक…

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यहां ऑनलाइन बिक रहे ‘दो सिर वाले’ मैनेजर और जलनखोर सहकर्मी, कीमत 5 हजार से 9 लाख तक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आजीविका के लिए नौकरी या व्यवसाय बेहद जरूरी है।

    हालांकि नौकरी के चक्कर में कई लोग काम की टेंशन में मानसिक तनाव में चले जाते हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया से काम के बोझ के कारण एक रोबोट के आत्महत्या वाली अप्रत्याशित घटना सामने आई थी।

    यह घटना अपने-आप में बेहद चौंकाने वाली थी। दिन-भर की भागदौड़ और दफ्तर में अच्छा माहौल न होने के कारण कई बार लोग अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं।

    चीन में इसी परेशानी को दूर करने के लिए एक रोचक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का पता लगा है। एक मोबाइल ऐप लॉन्च हुआ है, जिसमें नौकरीपेशा लोग अपने बॉस से लेकर अड़ियल या पसंद न आने वाले सह कर्मचारियों को मुंह-मांगी कीमत पर बेच सकते हैं।

    यही नहीं अगर नौकरी से खुश नहीं हैं तो उसकी भी बोली लगाई जा सकती है। अब जानते हैं कि यह काम कैसे करता है? 
     
    चीन में नौकरीपेशा लोगों ने अपने अजीब मनोरंजन और मन की भड़ास मिटाने के लिए नया तरीका खोज निकाला है।

    अलीबाबा के सेकेंड-हैंड ई-कॉमर्स मोबाइल ऐप जियानयू पर नौकरीपेशा लोग अपने बॉस, सहकर्मियों को बेच रहे हैं।

    ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से उन्हें अच्छा लगता है और मन हल्का हो जाता है। दिनभर के काम के बाद मानसिक और शारिरिक थकावट दूर करने के लिए यह ऐप लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

    5000 रुपए से लेकर 9 लाख तक में बिक रहे मैनेजर
    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, ऐप पर इस तरह की बिक्री के लिए कई कैटेगरी भी बनाई गई हैं। जिसमें टेरिबल मैनेजर, भयानक नौकरियां, जलनखोर सहकर्मी जैसी कैटेगरी शमिल है।

    इनकी कीमत 5000 रुपए से लेकर 4 लाख और 9 लाख रुपए तक है। एक शख्स ने तो अपनी 30 हजार रुपए मासिक नौकरी को 91 हजार रुपए में बेच दिया।

    जलनखोर सहकर्मी को 45 हजार में बेचा
    एक अन्य व्यक्ति के मुताबिक, ”उसका हमेशा मजाक बनाने और जलनखोर सहकर्मी को उसने 3,999 युआन (45,925 रुपये) में बेच दिया है।

    इस तरह मैंने अपने सहकर्मी से बदला ले लिया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इसमें असलियत में कोई किसी को नहीं बेच रहा, बल्कि अपने मनोरंजन और दिल की भड़ास निकालने के लिए इस एप पर सिर्फ मनोरंजन के लिए ऐसा किया जा रहा है।

    एक अन्य ने कहा कि उसने अपने ‘दो सिर वाले’ मैनेजर को पांच हजार रुपए में बेच दिया है। वह अक्सर उसकी आलोचना करता रहता है और उसे बेहतर काम पर प्रशंसा भी नहीं देता।

    The post यहां ऑनलाइन बिक रहे ‘दो सिर वाले’ मैनेजर और जलनखोर सहकर्मी, कीमत 5 हजार से 9 लाख तक… appeared first on .

    Related Posts

    Dollar vs World: क्या डॉलर का दबदबा खत्म होने वाला है? दुनिया के केंद्रीय बैंक बना रहे नई रणनीति

    June 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत, बढ़ी राष्ट्रपति की शक्तियां; फैसले पर दुनिया की नजर

    June 30, 2026

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026

    तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    June 30, 2026

    प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही मकान मालिक ने बढ़ाया किराया, सैन फ्रांसिस्को में कोर्ट पहुंचा कपल

    June 30, 2026

    चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों नहीं मिल रहे खरीदार? पाकिस्तान से पेरिस तक उठे सवाल

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.