Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज…
    विदेश

    बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज…

    By July 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वीकार किया है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान मंच पर लगभग सो ही गए थे।

    उन्होंने यह भी मान लिया है कि ट्रंप के मुकाबले डिबेट उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इस बीच यह मांग भी बढ़ने लगी है कि वह राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लें और कमला हैरिस को उनकी जगह पर मौका दिया जाए।

    कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं, जिनके पास डेमोक्रेटिक पार्टी में बड़ा समर्थन है। वहीं जो बाइडेन का कहना है कि वह डिबेट से पहले लगातार दो सप्ताह तक यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में गए थे।

    इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा और थकान अनुभव कर रहे थे। इसी वजह से वह मंच पर लगभग सो गए थे। वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात स्वीकार की।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्मार्ट नहीं हूं। बाइडेन ने कहा कि दो सप्ताह में मैं न जाने कितने टाइम जोन में गया। 81 साल के जो बाइडेन ने कहा कि डिबेट में कमजोर रहने के पीछे यह मेरी सफाई है।

    इसे लेकर मैं किसी तरह की छूट नहीं चाहता। वाइट हाउस के कर्मचारियों ने बाइडेन की सेहत के बारे में बताते हुए कहा था कि वह डिबेट में शामिल होने के दौरान सर्दी के शिकार थे। इसी के चलते वह पूरे मन से डिबेट में शामिल नहीं हो सके। 

    वहीं बाइडेन ने स्टाफ से अलग कारण बताते हुए कहा कि वह फ्रांस गए थे। इटली में जी-7 समिट का हिस्सा थे। इसके अलावा कई आयोजनों में गए थे और इसकी वजह से थके हुए थे।

    उन्होंने कहा कि मेरा स्टाफ तो लगातार कह रहा था कि इतनी यात्राएं न करूं, लेकिन मैंने उनकी बात को अनसुना कर दिया था।

    अंत में डिबेट के दौरान थकान का अनुभव लेने लगा। ऐसी स्थिति हुई कि डिबेट के दौरान मंच पर ऐसी स्थिति हो गई थी कि मैं लगभग सो चुका था। उनकी इस स्वीकारोक्ति के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच मंथन तेज हो गया है।

    जो बाइडेन के बेटे से भी नाखुश हैं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता

    बाइडेन के खिलाफ उनकी पार्टी में माहौल बन रहा है। बीच में तो यह कयास भी लगे कि खुद बाइडेन अपना नाम वापस लेने की सोच रहे हैं।

    लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया है और कहा कि मैं नेतृत्व करूंगा और हम जीत हासिल करेंगे। खबर है कि डेमोक्रेटिक पार्टी में कुछ लोग बाइडेन के बड़े बेटे हंटर बाइडेन के वाइट हाउस के मामलों में दखल देने से भी नाराज हैं।  

    The post बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज… appeared first on .

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.