Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बेहतर स्थिति में कमला हैरिस, बाइडेन पर बढ़ रहा दबाव…
    विदेश

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बेहतर स्थिति में कमला हैरिस, बाइडेन पर बढ़ रहा दबाव…

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बेहतर स्थिति में कमला हैरिस, बाइडेन पर बढ़ रहा दबाव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन से बेहतर स्थिति में उनकी सहयोगी और भारतीय और अफ्रीकी मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

    उनके पास नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में व्हाइट हाउस में अपने पद को बरकरार रखने का बेहतर मौका है। यह बात सीएनएन के एक ताजा सर्वे में कही गई है।

    आपको बता दें कि पिछले सप्ताह अटलांटा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जो बाइडेन की रेटिंग में भारी गिरावट आई है।

    इस बहस के बाद से ही सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में यह मांग उठ रही है कि बाइडेन पद छोड़ दें और 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किसी और को दौड़ में शामिल होने दें।

    सीएनएन सर्वे के अनुसार, ट्रंप बाइडेन से छह अंकों से आगे हैं। वहीं, सर्वे में यह भी कहा गया है कि कमला हैरिस ट्रंप के बहुत करीब हैं। 47 प्रतिशत रजिस्टर्ड वोटर ट्रंप का समर्थन करते हैं वहीं 45 प्रतिशत कमला हैरिस का।

    सर्वे के मुताबिक, महिला मतदाताओं में ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस का थोड़ा मजबूत प्रदर्शन देखने को मिलता है कमला हैरिस का 50% महिला मतदाता समर्थन करती हैं। वहीं, ट्रंप के मुकाबले बाइडेन को सिर्फ 44% महिला मतदाता समर्थन करती हैं। 

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने सर्वे पर कोई सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, “मैं सर्वे पर बात नहीं कर सकती हूं।

    मुझे इस मामले पर सावधान रहना होगा। मैं राष्ट्रपति के रिकॉर्ड के बारे में बात कर सकती हूं। मैं यह बता सकती हूं कि बतौर राष्ट्रपति उन्होंने क्या काम किया। मैं कहूंगी कि उम्र के साथ ज्ञान और अनुभव आता है।”

    आपको बता दें कि बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा इप्सोस पोल में ट्रम्प से 11 अंकों से आगे हैं। उन्हें 50 प्रतिशत मत मिले हैं।

    वहीं, ट्रंप को उनके मुकाबले सिर्फ 39 प्रतिशत। हालांकि उनके कार्यालय ने मार्च में एनबीसी न्यूज को बताया कि वह इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी।

    The post अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बेहतर स्थिति में कमला हैरिस, बाइडेन पर बढ़ रहा दबाव… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.