Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अमानवीय कृत्य था, कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख…
    विदेश

    अमानवीय कृत्य था, कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख…

    By June 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमानवीय कृत्य था, कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल ही में इटली में 31 वर्षीय एक भारतीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी।

    अब इस मौत को लेकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुख व्यक्त किया है। भारतीय मजदूर का हाथ कट गया था।

    लेकिन जिसके यहां वह काम करता था उसने इलाज कराने के बजाये उसे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।

    पिछले सप्ताह हुई इस घटना ने इटली को झकझोर कर रख दिया है और प्रदर्शनकारियों ने उस नियोक्ता (employer) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    आज, मेलोनी ने इतालवी संसद में इस मुद्दे को उठाया और मृतक मजदूर सतनाम सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त की। रोम के निकट लाजियो में सब्जी के एक खेत में काम करते हुए सतनाम सिंह का हाथ भारी मशीन में आकर कट गया था। 

    मेलोनी ने सतनाम सिंह को “अमानवीय कृत्यों” का शिकार बताते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी सजा देने की कसम खाई है।

    उन्होंने कहा, “ये अमानवीय कृत्य है। इतालवी लोग ऐसे नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बर्बरता के लिए कड़ी सजा दी जाएगी।” सतनाम सिंह पंजाब के रहने वाले थे। इटली मीडिया की खबर के मुताबिक, सिंह के नियोक्ता एंटोनेलो लोवेटो ने उन्हें और उनकी पत्नी को एक वैन में बिठाया और उनके घर के नजदीक सड़क किनारे छोड़ दिया।

    एएनएसए समाचार एजेंसी ने घर के मालिक इलारियो पेपे के हवाले से खबर में बताया, ”हमने सिंह की पत्नी की चीखें सुनीं, जो मदद के लिए पुकार रही थी फिर हमने एक लड़के को देखा, जो उन्हें अपनी बाहों में उठाकर घर के अंदर ले गया।”

    उन्होंने बताया, ”हमें लगा कि वह उनकी मदद कर रहा है लेकिन फिर वह भी भाग गया।” पेपे ने कहा, ”मैं उसके पीछे भागा और मैंने उसे वैन में चढ़ते हुए देखा और मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ था और वह उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गया।”

    उन्होंने कहा, ”उसने (लड़के) जवाब दिया कि वह (सिंह) नियमित कर्मचारी के तौर पर पंजीकृत नहीं है।” कटे हुए हाथ को फलों के डिब्बे में रखा गया था।

    सतनाम सिंह को डेढ़ घंटे तक इलाज नहीं मिला। उन्हें हवाई मार्ग से रोम के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई। लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच चल रही है।

    मध्य इटली के लाजियो क्षेत्र में भारतीय समुदाय के प्रमुख गुरमुख सिंह ने कहा, “उसे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया गया। हर दिन शोषण होता है, हम हर दिन इसे झेलते हैं, इसे अब खत्म किया जाना चाहिए।”

    सतनाम सिंह की मौत की जांच की जा रही है, लेकिन इसने इटली में इस बात पर जोरदार बहस छेड़ दी है कि कृषि क्षेत्र में व्यवस्थागत दुर्व्यवहारों से कैसे निपटा जाए, जहां अवैध श्रमिकों का इस्तेमाल और किसानों या गिरोह के मालिकों द्वारा उनका दुरुपयोग आम बात है। 

    परमबर सिंह ने कहा कि “सतनाम एक दिन में मर गया, मैं हर दिन मरता हूं। क्योंकि मैं भी एक पीड़ित श्रमिक हूं।” परमबर सिंह की आंख एक कार्य दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    33 वर्षीय इस व्यक्ति ने कहा, “मेरे बॉस ने कहा कि वह मुझे अस्पताल नहीं ले जा सकते क्योंकि मेरे पास कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। मैं न्याय के लिए 10 महीने से इंतजार कर रहा हूं।”

    The post अमानवीय कृत्य था, कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.