Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारतीय छात्रों की कनाडा जाने में नहीं रहीं दिलचस्पी, विशेषज्ञों ने ट्रूडो को बताया जिम्‍मेदार
    विदेश

    भारतीय छात्रों की कनाडा जाने में नहीं रहीं दिलचस्पी, विशेषज्ञों ने ट्रूडो को बताया जिम्‍मेदार

    By June 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय छात्रों की कनाडा जाने में नहीं रहीं दिलचस्पी, विशेषज्ञों ने ट्रूडो को बताया जिम्‍मेदार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा  सरकार द्वारा गत  दिनों वर्क परमिट और वीजा संबंधी नियमों में बदलाव के बाद भारतीय छात्रों की अब  कनाडा जाने में ज्यादा रुचि  नहीं रही है। इसकी बड़ी वजह कनाडा की ट्रूडो सरकार की ओर से हालिया समय में लगाए गए प्रतिबंध हैं। कनाडाई सरकार ने नियम बनाया है कि पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले छात्र अब देश में पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। कनाडा के विदेशी छात्रों में भारतीयों की बड़ी संख्या हैं। भारतीयों में भी पंजाबी छात्रों के लिए कनाडा पसंदीदा देश रहा है लेकिन उनका रूढान ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया और अन्य देशों की तरफ बढ़ रहा है।  यही नहीं कनाडा के स्टडी वीजा आवेदनों से जुड़े होर्डिंग और बिलबोर्ड भी पंजाब के शहरों से गायब हो रहे हैं। दरअसल कनाडा में  रोजगार के अवसर घटने कारण भारतीय छात्रों को  वहा नौकरी ढूंढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमिग्रेशन एजेंट कनाडा के प्रति घटते आकर्षण की वजह कनाडा सरकार द्वारा वर्क परमिट पर लगाए गए प्रतिबंधों को देते हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले गुरतेज संधू लंबे समय से इमिग्रेशन के सपने   देख रहे हैं। उनका कहना है कि हालिया समय में नाटकीय बदलाव दिख रहे हैं। कनाडाई अध्ययन वीजा आवेदनों की संख्या घटकर आधी हो गई है। इसमें और भी गिरावट आना तय है क्योंकि अब पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को वर्क परमिट से भी वंचित किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (पीजीडब्ल्यूपी) पर हाल ही में जो फैसला लिया है, उसने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, विशेषकर भारतीयों को निराश किया है। नए नियमों में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले छात्र अब कनाडा में प्रवेश करते समय एयरपोर्ट या समुद्री सीमा पर पीजीडब्ल्यूपी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। गुरतेज संधू ने कहा कि पहले कनाडा में प्रवेश करने वाले लोगों को अपने विजिटर वीजा को वर्क परमिट में बदल दिया जाता था। यह सुविधा विभिन्न कारणों से वापस नहीं ली गई है। इस साल जनवरी में, कनाडाई सरकार ने गारंटीड इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट (जीआईसी) शुल्क को भी बढ़ाकर दो गुना कर दिया गया है। दूसरी ओर ग्रेजुएट छात्रों को वर्क परमिट से भी वंचित कर दिया गया। ये भारतीय छात्रों को पसंद नहीं आ रहा है। कनाडा सरकार के प्रवक्ता ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वर्क परमिट अभी भी एक विशेष श्रेणी के छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन इमिग्रेशन एजेंटों का कहना है कि कनाडा सरकार का फैसला न सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों बल्कि आम विजिटर को भी प्रभावित करेगा, जो पहले अपने विजिटर वीजा को आसानी से वर्क परमिट में बदलवा लेते थे। इस सबके परिणामस्वरूप कनाडा में भारतीय छात्रों की संख्या में नाटकीय रूप से कमी आई है। आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) के आंकड़ों में कहा गया है कि इस साल जनवरी और फरवरी में कनाडाई सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को लगभग 45,000 अध्ययन परमिट दिए गए थे। मार्च 2024 में यह संख्या घटकर 4,210 रह गई।

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.