Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हज के दौरान लू लगने से अमेरिकी कपल की मौत, बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा; ‘वे घंटों तक चलते रहे’…
    विदेश

    हज के दौरान लू लगने से अमेरिकी कपल की मौत, बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा; ‘वे घंटों तक चलते रहे’…

    By June 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हज के दौरान लू लगने से अमेरिकी कपल की मौत, बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा; ‘वे घंटों तक चलते रहे’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हज की यात्रा के दौरान पड़ रही गर्मी के कारण अब तक करीब 1300 लोगों की जान जा चुकी है।

    इनमें से एक अमेरिका के बॉवी, मैरीलैंड का रहने वाला एक दंपत्ति भी शामिल है। अब उनकी बेटी सईदा ने अपने माता-पिता की मौत से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    सईदा के अनुसार उनके पिता और माता (अल्हाजी अलीउ डौसी वुरी, 71 और हाजा इसतु वुरी, 65) को सऊदी अरब की भीषण गर्मी में करीब दो से तीन घंटों तक धूप में पैदल चलना पड़ा।

    बीबीसी से बात करते हुए, सईदा ने कहा कि उनके माता पिता के टूर ऑपरेटर ने अपने किए गए वादे के मुताबिक खाने और पीने की कोई व्यवस्थाऐं नहीं की।

    सईदा के अनुसार उनके माता-पिता ने सऊदी अरब की यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 11,500 डॉलर का भुगतान किया था, उन्होंने हज पर जाने के लिए पूरे जीवन भर इंतजार किया था, वह इस यात्रा के लिए बहुत खुश थे।

    उनका यह टूर मैरीलैंड से संचालित एक अमेरिकी टूरिंग फर्म द्वारा लगभग 100 अन्य हज यात्रियों के एक समूह के साथ उनकी यात्रा की व्यवस्था की गई थी।

    सईदा ने टूर ऑपरेटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि माता-पिता से इस यात्रा के पहले बहुत सारे वादे किए गए थे लेकिन यात्रा के दौरान बहुत सारी चीजें उन्हें प्रदान ही नहीं की गईं।

    उन्हें अपने लिए भोजन ढूंढ़ने के लिए कई दिन लग गए, जबकि पैकेज में हर दिन उनके लिए भोजन आना था।

    15 जून को मेरी जब उन से आखिरी बार बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे अपने आप को हाईड्रेट रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बहुत मुश्किल है और वह लगातार 2 घंटे से पैदल चल रहे हैं। 
    सईदा ने बताया कि उसके बाद से मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई, बाद में सीधा उनकी मौत की सूचना मिली।

    सऊदी अरब में दफनाया गया अमेरिकी कपल
    सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने और टूर ऑपरेटर ने जोड़े की मौत की पुष्टि की। दूतावास ने सईदा को बताया कि दंपति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

    दूतावास ने हीट स्ट्रोक को प्राकृतिक कारण माना। सईदा को दूतावास की तरफ से बताया गया कि उसके माता पिता को दफना दिया गया है, लेकिन जब उनसे दफनाने के सही जगह के बारे में पूछा गया तो वे इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाए।

    सईदा ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमने सऊदी सरकार से शवों को अपने पास रखने के लिए कहा था ताकि हम सऊदी अरब की यात्रा कर उन्हें, उनके बच्चों की मौजूदगी में उचित तरीके से दफना सकें।

    दुर्भाग्य से, उन्हें पहले ही दफनाया जा चुका है।

    The post हज के दौरान लू लगने से अमेरिकी कपल की मौत, बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा; ‘वे घंटों तक चलते रहे’… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.