Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»राफा की जंग खत्म; नेतन्याहू बोले- हमास नहीं अब नए दुश्मन की बारी, जारी रहेगा युद्ध…
    विदेश

    राफा की जंग खत्म; नेतन्याहू बोले- हमास नहीं अब नए दुश्मन की बारी, जारी रहेगा युद्ध…

    By June 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राफा की जंग खत्म; नेतन्याहू बोले- हमास नहीं अब नए दुश्मन की बारी, जारी रहेगा युद्ध…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले साल सात अक्टूबर से इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।

    युद्ध में हजारों लोगों की आहूति के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि गाजा के बाद राफा में हमास आतंकियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगभग समाप्त हो गई है।

    हालांकि इजरायल के लिए युद्ध पूरी तरह से तक तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि इस्लामी समूह गाजा पट्टी पर नियंत्रण नहीं कर लेता।

    राफा के बाद लेबनान में जल्द ही सैनिकों की तैनाती की जाएगी। नेतन्याहू की सेना अब लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों के खिलाफ धावा बोलने वाली है।

    उन्होंने बताया कि हजारों इजरायलियों को लेबनान सीमा के आस-पास शहरों विस्थापित कर दिया गया है। इजरायल के लिए हिजबुल्लाह आतंकी अब नया दुश्मन है।

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चैनल 14 को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई अब समाप्त होने वाली है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि युद्ध समाप्त होने वाला है, हां यह जरूर है कि गाजा के बाद हमने राफा में अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर दी है।

    ” नेतन्याहू ने आगे कहा, “राफा के बाद हम उत्तर में अपने सैनिकों को तैनात करेंगे। यहां हमारा उद्देश्य दुश्मनों से अपने लोगों की रक्षा करने को होगा, साथ ही विस्थापित हो चुके इजरायलियों को वापस घर लाने के लिए भी।”

    नेतन्याहू ने कहा कि जब से गाजा में युद्ध शुरू हुआ है, लेबनान की सीमा के पास स्थित कई इज़रायली शहरों को लड़ाई के दौरान खाली करा लिया गया है।

    इजरायली पीएम का कहना है कि पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से उनकी सेना और हिजबुल्लाह आतंकवादियों के बीच भी लगभग प्रतिदिन गोलीबारी होती रही है। हिजबुल्लाह अब टेंशन देने लगा है और लड़ाई तीव्र होती जा रही है। इसलिए हमने अब राफा के बाद लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई तेज की जाएगी।

    अपने बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को तैयार
    नेतन्याहू ने कहा कि वह ऐसे किसी समझौते पर सहमत नहीं होंगे, जिसमें गाजा में युद्ध समाप्त करने की बात हो लेकिन, कुछ समझौतों पर विचार इस शर्त पर किया जा सकता है ताकि उनके लोगों की वापसी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य अपहृत लोगों को वापस लौटाना और गाजा में हमास शासन को उखाड़ फेंकना है।”

    हमास को खत्म नहीं किया जा सकता
    संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारियों ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने के नेतन्याहू के दावों पर संदेह जताया है। इजरायल के शीर्ष सेना प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास को समाप्त नहीं किया जा सकता। हगारी ने कहा, “यह कहना कि हम हमास को ख़त्म कर देंगे, लोगों की आंखों में रेत फेंकने जैसा है।” उन्होंने कहा कि हमास एक विचारधारा है और “हम किसी विचारधारा को ख़त्म नहीं कर सकते”।

    गाजा में नई सरकार का गठन
    प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, “हम गाजा में एक नागरिक प्रशासन बनाना चाहते हैं, यदि संभव हो तो स्थानीय फिलिस्तीनियों के साथ या बाहरी देशों के समर्थन से ऐसा करना चाहते है। हमारा उद्देश्य गाजा पट्टी में मानवीय आपूर्ति और नागरिक मामलों का प्रबंधन होने से है।”

    उन्होंने कहा कि गाजा में दो चीजें होनी चाहिए। पहला आईडीएफ का गाजा से धीरे-धीरे पलायन और दूसरा एक नागरिक प्रशासन की स्थापना।”

    इस लड़ाई में कितने लोग मारे गए
    इजरायल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इजरायल पर हमास के अभूतपूर्व हमले के बाद से गाजा पट्टी आठ महीने से अधिक समय से युद्ध की चपेट में है। जिसके परिणामस्वरूप 1,194 इजरायली मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे।

    उधर, हमास उग्रवादियों ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें से 116 गाजा में ही रह गए, जिनमें से 41 के बारे में सेना का कहना है कि वे मर चुके हैं। वहीं, हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पर इजरायल के सैन्य हमले में अब तक कम से कम 37,598 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर नागरिक हैं।

    The post राफा की जंग खत्म; नेतन्याहू बोले- हमास नहीं अब नए दुश्मन की बारी, जारी रहेगा युद्ध… appeared first on .

    Related Posts

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.