Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बदल गए ट्रंप के सुर, अब भारतीयों के लिए नहीं रोकेंगे अपने देश की नागरिकता; क्यों लिया ऐसा फैसला…
    विदेश

    बदल गए ट्रंप के सुर, अब भारतीयों के लिए नहीं रोकेंगे अपने देश की नागरिकता; क्यों लिया ऐसा फैसला…

    By June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदल गए ट्रंप के सुर, अब भारतीयों के लिए नहीं रोकेंगे अपने देश की नागरिकता; क्यों लिया ऐसा फैसला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी स्नातकों को ग्रीन कार्ड देने का वादा किया है।

    ट्रंप का यह कदम नवंबर में होने वाले आम चुनाव से पहले प्रवासन पर उनके रुख में नरमी के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले ट्रंप विदेशियों के अमेरिका में प्रवास के नियम को कड़ा बना चुके थे। 

    ट्रंप ने गुरुवार को प्रकाशित एक पॉडकास्ट के माध्यम से अपनी मंशा जाहिर की। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिकी नागरिकों से शादी करने वाले अप्रवासियों को नागरिकता दी जाएगी।

    ट्रंप का यह वादा बाइडन द्वारा पांच लाख अमेरिकी नागरिकों के जीवनसाथियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाने के बाद आया है।

    उल्लेखनीय है कि ग्रीन कार्ड अमेरिकी नागरिकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक पहचान दस्तावेज है जो दर्शाता है कि व्यक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थायी रूप से निवास करता है।

    आव्रजन पर अपने रुख को नरम करते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कॉलेजों से स्नातक करने वाले विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देने का वादा किया है, ताकि उन्हें भारत और चीन जैसे अपने देशों में लौटना न पड़े।

    ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की नीति को दोहराया, जिसमें विदेशी छात्रों को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान से डिग्री प्राप्त करने के बाद ग्रीन कार्ड दिया जाना शामिल था।

    ट्रंप ने कहा, “कोई भी व्यक्ति कॉलेज से स्नातक होता है, आप वहां दो साल या चार साल के लिए जाते हैं, यदि आप स्नातक होते हैं या आपको कॉलेज से डॉक्टरेट की डिग्री मिलती है, तो आपको इस देश में रहने में सक्षम होना चाहिए।”

    इससे पहले ट्रंप ने मिशिगन में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से नवंबर में होने वाले चुनाव में ऐसे राष्ट्रपति के लिए वोट देने का आह्वान किया जो कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को देश से बाहर निकाल देगा। उल्लेखनीय है कि ट्रंप हमेशा से राष्ट्रपति जो बाइडन पर इल्जाम लगाते रहे हैं कि वह इस्लामी कट्टरपंथियों के हितैशी हैं।

    अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, “नवंबर में प्रत्येक मतदाता के लिए विकल्प स्पष्ट है, आपके पास एक ऐसा राष्ट्रपति हो सकता है जो हजारों कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को हमारे देश में घुसने देता है, या आप एक ऐसा राष्ट्रपति चुन सकते हैं जो कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को हमारे देश से बाहर निकाल देता है।

    ” उन्होंने जोर देकर कहा, “मेरे नए प्रशासन के पहले दिन हम अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करेंगे। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।”

    The post बदल गए ट्रंप के सुर, अब भारतीयों के लिए नहीं रोकेंगे अपने देश की नागरिकता; क्यों लिया ऐसा फैसला… appeared first on .

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.