Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»जी7 में सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरीं जार्जिया मेलोनी
    विदेश

    जी7 में सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरीं जार्जिया मेलोनी

    By June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जी7 में सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरीं जार्जिया मेलोनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इटली के पुगलिया में दक्षिणी इतालवी तटीय रिसॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में  शिखर सम्मेलन बीते वर्षों के मुकाबले शायद इस समूह के नेताओं का सबसे कमजोर सम्मेलन साबित होने जा रहा है। यह ऐसे वक्त में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में दाखिल हो रहा है और गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल की लड़ाई से मानवीय संकट उठ खड़ा हुआ है। नतीजन सम्मेलन से दुनिया के ताकतवर नेतृत्व की उम्मीद पाली जा रही, लेकिन ऐसा होना मुश्किल सा दिखता है, क्योंकि अधिकांश नेता चुनावों, घटती लोकप्रियता या घरेलू संकटों से परेशान हैं। लेकिन इसके उलट इटली की 47 साल की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरी हैं।

    यूरोपीय चुनावों में उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने उनकी धमक पूरी दुनिया में दिखा दी है। बिग 7 संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नेताओं के बीच केवल एक ही नाम गूंज रहा है मेलोनी.. मेलोनी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में नाटो में अमेरिकी राजदूत रहे इवो डाल्डर तो कह चुके हैं कि मेलोनी को छोड़कर, जी7 शिखर सम्मेलन में सभी नेता काफी कमजोर हैं। और जी-7 की मेजबानी के लिए तैयार मेलोनी को भी ये बात बखूबी पता है, इसलिए उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों से कहा कि देश जी-7 और यूरोप में सबसे मजबूत सरकार के साथ हैं। वे हमें रोक नहीं सकते।

    जी7 शिखर सम्मेलन में समूह के नेताओं और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली मेलोनी को शायद अभी यूरोप की सबसे स्थिर नेता कहा जा सकता है। वजह, उनकी धुर दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी यूरोपीय संसद के चुनावों में बड़ी विजेता बनकर उभरी। यह वर्तमान में इटली की सत्तारूढ़ पार्टी है। इस साल मेलोनी लगभग 29 फीसदी वोट मिले हैं जो 2019 के चुनावों में उन्हें मिले छह फीसदी वोटों में आया बेहतरीन सुधार है। चुनावों में उनका प्रदर्शन उनके जर्मन और फ्रांसीसी समकक्षों से बहुत अलग है। जर्मनी के ओलाफ स्कोल्ज को तब झटका लगा जब जर्मन की धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर पार्टी (एएफपी) ने उनके सोशल डेमोक्रेट्स को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों ने मरीन ले पेन की नेशनल रैली से पीछे रह जाने के बाद अचानक चुनाव का बिगुल बजा डाला।

    Related Posts

    कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

    May 25, 2026

    कैलिफोर्निया के केमिकल प्लांट में रिसाव, 40,000 लोगों को तुरंत खाली कराया गया

    May 25, 2026

    कीव पर रूस का बड़ा हमला: 600 ड्रोन और 90 मिसाइलों की बौछार, 4 की मौत

    May 25, 2026

    चीन की कोयला खदान दुर्घटना पर भारत का संवेदना संदेश, बीजिंग ने जताया आभार

    May 25, 2026

    रक्षा से व्यापार तक मजबूत हुई दोस्ती, जयशंकर-रूबियो वार्ता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

    May 24, 2026

    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ओरेश्निक समेत 4 मिसाइलों का इस्तेमाल

    May 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेटे की शादी में अनोखा तोहफा, गांव के 3500 लोगों का कराया इंश्योरेंस

    May 26, 2026

    ‘होर्मुज हर हाल में खुला रहेगा’, क्वाड मीटिंग में मार्को रुबियो की ईरान को सख्त चेतावनी

    May 26, 2026

    धर्मशाला में होगा क्रिकेट का ‘महायुद्ध’, कोहली के सामने रबाडा-राशिद की घातक चुनौती

    May 26, 2026

    Gold-Silver Price Crash: 13 दिनों में चांदी ₹27,000 टूटी, आज फिर गिरावट; जानें सोने का ताजा भाव

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.