Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»चीन के प्रधानमंत्री पहुंचे न्यूजीलैंड , सुरक्षा मामलों पर हो सकती चर्चा
    विदेश

    चीन के प्रधानमंत्री पहुंचे न्यूजीलैंड , सुरक्षा मामलों पर हो सकती चर्चा

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन के प्रधानमंत्री पहुंचे  न्यूजीलैंड , सुरक्षा मामलों पर हो सकती चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड पहुंचे जहां दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों का जश्न मनाने के साथ ही दक्षिण प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। क्विंग की यह यात्रा पश्चिमी लोकतंत्रों में अपने सबसे करीबी साझेदार देश की एक महत्वपूर्ण यात्रा है। चीन के दूसरे सबसे बड़े नेता ली 2017 में ली कीक्विंग की यात्रा के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले चीनी प्रधानमंत्री हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया का भी दौरा करेंगे। चीनी प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच हाल के वर्षों में रिश्तों में आया तनाव कम होने के बाद हुई है। समझा जाता है कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इस सप्ताह सार्वजनिक बयानों में चीन के साथ व्यापारिक संबंधों की सराहना करेंगे। चीन दक्षिण प्रशांत देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 22 अरब अमेरिकी डॉलर है। दोनों देशों के बीच 2008 में एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। ली की यह यात्रा 2014 में हस्ताक्षरित संबंधों को मजबूत करने के संकल्प की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आखिरी बार वेलिंगटन का दौरा किया था। लक्सन ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में इस यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इससे व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। ली शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी जाएंगे। हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया से बीजिंग के संबंध संतोषजनक नहीं रहे हैं।

    Related Posts

    ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, होर्मुज ‘पीस डील’ को बताया झूठ; अब किस मोड़ पर पहुंचेगी जंग?

    May 30, 2026

    अफगानिस्तान-रूस की बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान-अमेरिका की बढ़ी चिंता, क्या तालिबान को मिलेगा S-400 का साथ?

    May 30, 2026

    ईरान का बड़ा दावा- मार गिराया अमेरिकी जेट, उधर गाजा पर कब्जे की तैयारी में इजरायली सेना

    May 29, 2026

    बंदर अब्बास हमले का ईरान ने लिया बदला, अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक

    May 28, 2026

    ईरान के बाद अब अमेरिका-सऊदी में तनातनी! ट्रंप की एक शर्त से बिगड़ा पूरा समीकरण

    May 27, 2026

    ‘मेरे पूर्वज हिंदू थे…’ पाक रक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा, बोले- बच्चों को पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास

    May 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Jharkhand Women’s T20 League 2026 का आगाज 3 जून से, JSCA ग्राउंड में होंगे सभी मुकाबले

    May 31, 2026

    तीसरी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बोलीं Mindy Kaling, कहा- ‘मेरे लिए यह सबसे आरामदायक दौर रहा’

    May 31, 2026

    3 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं DK शिवकुमार, कर्नाटक राजनीति में हलचल तेज

    May 31, 2026

    कानून बेअसर! बाल विवाह के मामलों में पश्चिम बंगाल सबसे आगे, केरल-दिल्ली बने मिसाल

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.