Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»धरती के युद्धों से अंतरिक्ष तक हाहाकार ! अमेरिका में बढ़ी अशांति, जानें भारत का हाल
    विदेश

    धरती के युद्धों से अंतरिक्ष तक हाहाकार ! अमेरिका में बढ़ी अशांति, जानें भारत का हाल

    By June 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धरती के युद्धों से अंतरिक्ष तक हाहाकार ! अमेरिका में बढ़ी अशांति, जानें भारत का हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्लोबल पीस इंडेक्स जीपीआई 2024 की के अनुसार  पूरी दुनिया में चल रहे युद्धों से तरिक्ष तक हाहाकार मची हुई है और विश्व की औसतन शांति में 0.56 फीसदी की गिरावट आई है। जीपीआई रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया पर युद्ध का साया तेजी से गहरा रहा है। इसको फैलने से नहीं रोका गया तो यह कभी भी पूरी दुनिया को चपेट में ले सकता है। ग्लोबल पीस इंडेक्स की 18वीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से पहली बार वैश्विक संघर्षों की संख्या सबसे अधिक 56 के स्तर पर पहुंच गई है। परंपरागत हथियारों (ऑर्टिलरी) की तुलना में अब वैश्विक ताकतें ड्रोन्स और डिफेंस सैटेलाइट पर ज्यादा खर्च कर रही हैं। सैन्य सैटेलाइट पर खर्च बढ़ने से अब टकराव का साया स्पेस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, ड्रोन की एंट्री से अब छोटे समूह भी आसानी से हमलावर क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती हिंसा के चलते 2023 में इसका के कारण आर्थिक नुकसान को 19.1 लाख करोड़ डॉलर आंका गया है, जो कि दुनिया भर की जीडीपी का 13.5 फीसदी ठहरता है। प्रति व्यक्ति यह नुकसान 2380 डॉलर यानी करीब 198949 रुपए आंका गया है। चिंताजनक यह है कि अब युद्ध भी अंतर्राष्ट्रीय होते जा रहे हैं। दुनिया भर में 92 देश अपनी सीमाओं पर संघर्ष के हालात से जूझ रहे हैं। वहीं, 2024 में 97 देशों में शांतिपूर्ण हालातों में गिरावट देखी गई है, जबकि भारत समेत 65 देशों में स्थितियां बेहतर हुई हैं। रिपोर्ट जारी होने का सिलसिला शुरू होने के बाद से ये सबसे अधिक संख्या है।

    एशिया में सिंगापुर सबसे शांत
    सिंगापुर को दुनिया का पांचवां और एशिया में सबसे अधिक शांतिपूर्ण देश माना गया है। इस सूची में मलेशिया को जापान से अधिक शांतिपूर्ण मानते हुए उसे 10वीं वैश्विक रैंक दी गई है, जबकि जापान को 17वीं। वहीं पीस इंडेक्स में चीन को 89वीं रैंक दी गई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते संघर्षों के चलते दुनिया भर के 108 देशों ने अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा किया है। इससे पूरी दुनिया की सैन्य क्षमता 10 फीसदी बढ़ी है। अमरीका की घातक सैन्य क्षमता चीन की तुलना में तीन गुना अधिक है, हालांकि पिछले 10 सालों में सैन्य क्षमता में सबसे अधिक इजाफा चीन ने ही किया है। इसके बाद रूस और फ्रांस तथा यूके की सैन्य क्षमता सबसे अधिक है। 

     भारत से ज्यादा अशांत ये देश
     रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दशक में, 10 में से नौ वर्ष शांति में गिरावट के वर्ष रहे हैं। रिकॉर्ड संख्या में संघर्ष, सैन्यीकरण में वृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि देखी गई। इतना ही नहीं, यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया के सबसे अधिक शांतिपूर्ण क्षेत्र यूरोप के तीन चौथाई देशों ने 2023 में अपने सैन्य खर्च में इजाफा किया है। हालांकि, यूरोप  में आज भी दुनिया के 10 सर्वाधिक शांतिपूर्ण देशों में से सात देश स्थित हैं, लेकिन इस क्षेत्र के 36 में से 23 देशों में शांतिपूर्ण हालात में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 की पीस इंडेक्स के अनुसार, पूरी दुनिया में औसतन शांति में 0.56 फीसदी की गिरावट आई है। आइसलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया को दुनिया के तीन सबसे शांतिपूर्ण देशों का स्थान दिया गया है। इसमें अमरीका को 132वीं रैंक देते हुए 116वें स्थान पर मौजूद भारत से ज्यादा अशांत माना गया है।

     इन देशों की रैंकिंग में हुआ सुधार
      भूटान 21 3
      नेपाल 81 12
      बांग्लादेश 93 8
     श्रीलंका 100 1
      भारत 116 5
     पाकिस्तान 140 2

    Related Posts

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Climate Change या El Niño? भारत ने 365 में 360 दिन झेली भीषण गर्मी, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

    June 28, 2026

    ईरान सस्ते दाम पर दे रहा तेल, फिर भी भारत क्यों नहीं खरीद रहा? जानिए बड़ी वजह

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.