Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»दांत साफ कर रहे बच्चे की भाई ने ऐसे थपथपाई पीठ, गले में फंस गया ब्रश; मची चीख-पुकार…
    विदेश

    दांत साफ कर रहे बच्चे की भाई ने ऐसे थपथपाई पीठ, गले में फंस गया ब्रश; मची चीख-पुकार…

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दांत साफ कर रहे बच्चे की भाई ने ऐसे थपथपाई पीठ, गले में फंस गया ब्रश; मची चीख-पुकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दांत साफ करते समय एक बच्चे के गले में ब्रश फंस गया। दर्द के मारे बच्चे की चीख-पुकार मच गई। हालत और बिगड़ने लगी तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए।

    बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों ने बताया कि अगर समय रहते सर्जरी नहीं होती तो सांस न ले पाने के कारण उसकी मौत भी हो सकती थी।

    डॉक्टरों ने उसी दिन गले का ऑपरेशन करके उसे अस्पताल से भी छुट्टी दे दी।
     
    पुडुचेरी का सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेचुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइसेंज (एमजीपीजीआईडीएस)के डॉक्टरों ने किशोर की जान बचाई।

    डॉक्टरों की टीम ने 14 वर्षीय लड़के के गले में फंसा टूथब्रश निकाला है। 45 मिनट के कठिन ऑपरेशन के बाद अस्पताल ने बच्चे को उसी दिन डिस्चार्ज भी दे दिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना था कि ऑपरेशन इतना आसान नहीं था। 

    लड़के की पहचान विल्लुपुरम जिले के किलियानूर के किसान सुरेश के बेटे एस दीबेश के रूप में हुई है। उसे शनिवार की सुबह तब अस्पताल में भर्ती किया गया, जब डॉक्टरों को जानकारी हुई कि उसके गले में ब्रश फंस गया है।

    जानकारी के अनुसार, दीबेश अपने भाई के साथ ब्रश कर रहा था। तभी खेल-खेल में उसके भाई ने उसकी पीठ जोर से थपथपा दी।

    इससे हुआ यूं कि दीबेश के हाथ से ब्रश की पकड़ ढीली हुई और ब्रश उसके गले के अंदर जाकर फंस गया। मारे दर्द के दीबेश की चीख निकलने लगी। जब उसके घरवालों को यह जानकारी मालूम हुई तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला लिया।

    जरा सी भी देरी होती तो नहीं बच पाता किशोर
    अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के इलाज में अगर थोड़ी भी देरी होती तो उसकी जान भी जा सकती थी। एमजीपीजीआईडीएस के डीन डॉ. एसपीके कैनेडी बाबू और प्रोफेसर और प्रमुख (ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) डॉ. के. शंकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चे के गले से टूथब्रश को हटाने के लिए सर्जरी की।

    डॉक्टर बाबू ने कहा, “टूथब्रश का एक पूरा पिछला हिस्सा लड़के के गले में बुरी तरह फंस गया था। इसलिए हमने इमरजेंसी में ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

    हम चाहते थे कि बच्चे के गले को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी परेशानी दूर कर ली जाए। अगर इलाज में थोड़ी भी देरी होती तो उसके गले का हिस्सा सूज जाता, जो सांस की नली को नुकसान पहुंचा सकता था और सांस लेने में तकलीफ के कारण उसकी जान भी जा सकती थी। 

    The post दांत साफ कर रहे बच्चे की भाई ने ऐसे थपथपाई पीठ, गले में फंस गया ब्रश; मची चीख-पुकार… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.