Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ…
    विदेश

    नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ…

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पाकिस्तान से भी बधाई संदेश आने लगे हैं।

    पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें तीसरी बार पीएम बनने के लिए बधाई दी। अब पाकिस्तान की सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने तारीफ करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, नतीजे बता रहे हैं कि भारत की जनता को आपमें भरोसा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी शहबाज शरीफ को शुक्रिया कहा है। 

    शरीफ ने कहा, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी को तहे दिल से बधाई। हालिया चुनाव में आपकी पार्टी की सफलता बताती है कि आपके नेतृत्व में लोगों को भरोसा है।

    आइए हम मिलकर घृणा को खत्म करें और आशाओं के द्वार खोलें। मिलकर दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों के भविष्य को संवारने का प्रयास करें।

    बता दें कि चुनाव में एनडीए की सफलता के बाद कई देशों से नरेंद्र मोदी को बधाई मिली लेकिन पाकिस्तान की तरफ से शुभकामनाएं आने में 6 दिन का वक्त लग गया।

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा भी गया था कि शपथ लेने के बाद ही बधाई दी जाएगी। 

    शहबाज शरीफ ने भी दी बधाई
    नवाज शरीफ के छोटे भाई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई।

    प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओरपो और अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को जवाब दिया। बता दें कि पहली बार 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब शपथ ग्रहण में पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया था।

    हालांकि बाद में दोनों देशों में तनाव बढ़ गया। 2019 के चुनाव से पहला पुलवामा आतंकी हमले की वजह से पाकिस्तान से काफी दूरी आ गई। इसके अलावा 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार में ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया। 

    इस बार नहीं दिया गया था पाकिस्तान को आमंत्रण
    इस बार मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चीन और पाकिस्तान को छोड़कर कई पड़ोसी देशों के नेताओं को बुलाया गया था।

    इसमें बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल था। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

     पीएम मोदी को माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिलगेट्स ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, महिला केंद्रित विकास और डिजिटल ट्रांसफॉर्मोशन के लिए भारत के बड़ा केंद्र बना हुआ है।

    उन्होंने कहा कि भारत और दुनियाभर में लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए आगे सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा है। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत युगांडा के साथ संबंध और मजबूत करेगा। भारत को गर्व है कि अब अफ्रीकी यूनियन भी जी20 का सदस्य है। 

    The post नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ… appeared first on .

    Related Posts

    रक्षा से व्यापार तक मजबूत हुई दोस्ती, जयशंकर-रूबियो वार्ता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

    May 24, 2026

    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ओरेश्निक समेत 4 मिसाइलों का इस्तेमाल

    May 24, 2026

    समझौते की सुगबुगाहट पर ट्रंप तैयार, शहबाज शरीफ ने जमकर लगाया ‘मक्खन’

    May 24, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव में शांति डील की चर्चा तेज, 5 शर्तों पर अटका समझौता

    May 24, 2026

    F-1/OPT छात्रों के लिए नया सवाल: क्या वीजा इरादा अब ग्रीन कार्ड में बाधा बनेगा?

    May 24, 2026

    ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौता होगा या सबसे बड़ा हमला

    May 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में जनता बदलाव को तैयार, 2027 में कांग्रेस की वापसी तय

    May 25, 2026

    देहरादून में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया SIR का मकसद, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में

    May 24, 2026

    जनजातीय महाकुंभ में बोले Amit Shah — आदिवासी समाज सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

    May 24, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर शासन सख्त, CS आनंद बर्द्धन बोले- श्रद्धालुओं को दर्शन में न हो कोई परेशानी; जिलाधिकारियों को दिए चाकचौबंद इंतजाम के निर्देश…..

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.