रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी में आयोजित इस शोकसभा में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया तथा शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. डॉ. तीजन बाई के पुत्र श्री दिलहरण पारधी तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंचा। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से…
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे और पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) की पहली किस्त मंजूर कर दी है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई गई है, जिससे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिलेगी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार उत्तराखंड को यह राशि अनटाइड फंड के अंतर्गत स्वीकृत पूंजीगत परियोजनाओं के लिए प्रदान की गई है। इस सहायता का उपयोग…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। श्एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधानसभा के सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। यह संकल्प केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रकृति के संरक्षण, मातृत्व के सम्मान और आने वाली पीढि़यों के लिए…
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने महिलाओं के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक कमेंट पर एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर किया है और अपनी साफ राय रखी है। अब, उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख को कड़ी फटकार लगाई है…इसे और साफ शब्दों में बताएं तो, सोशल मीडिया पर अदनान शेख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं के बारे में एक विवादित बयान दिया है। अदनान शेख ने कहा कि विधवाएं और तलाकशुदा महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी होती हैं। उनके इस कमेंट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। उर्फी…
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों से घिर चुके हैं. उनके विवादित इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर से कॉमेडियन को फटकार लगाई है. कोर्ट का कहना है कि समय ने उन्हें गुमराह किया और गलत बयान दिए. इंडिया गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सुप्रीट कोर्ट ने दिया झटका सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि यदि तय समय में जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई, तो समय रैना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सोशल…
नई दिल्ली भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों, डिलीगेशन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर, डिलीगेशन के मेंबर्स और शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी जब भी भारत दौरे पर आते थे वे ड्रग्स की खेप लेकर आते थे. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टीम भारत में आते वक्त ड्रग्स ट्रैफिकिंग करती थी. इस मामले में उन्होंने ISI का हाथ बताया है। आरवीएस मणि केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी हैं. 2006-2010 के दौरान वे गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा डिवीजन में अंडर…
जम्मू जम्मू की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के खिलाफ पहलगाम केस में गैर-जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए हाफिज को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी होगी। कोर्ट ने 8 जुलाई को आदेश जारी किया था, जानकारी मंगलवार को सामने आई है। इससे पहले 6 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने कहा था कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप…
जाने माने एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पर मचा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मूवी 3 अप्रैल को अचानक से जी5 पर स्ट्रीम की गई. फिर इसे 48 घंटे में डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था. लेकिन तब तक मूवी कई लोगों ने डाउनलोड कर ली थी. सतलुज की पायरेटेड कॉपी कई जगहों पर धड़ल्ले से दिखाई जा रही है. फिल्म को लेकर छिड़े घमासान पर नया अपडेट आया है. सतलुज पर बवाल जारी सूत्रों के मुताबिक, सतलुज को अवैध तरीके से रिलीज किया गया था. सरकार ने फिल्म में 127 कट्स…
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे. किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी…