Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय
    खेल

    इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    फुटबॉल जगत के सबसे महान डिफेंडरों में शामिल फ्रेंको बारेसी अब इस दुनिया में नहीं रहे. इतालवी फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बारेसी का शुक्रवार (31 जुलाई) को 66 साल की उम्र में निधन हो गया. बारेसी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन के साथ फुटबॉल इतिहास के सबसे सुनहरे अध्यायों में से एक का अंत हो गया. उनके क्लब एसी मिलान ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की l  

    क्लब ने कहा कि फ्रेंको बारेसी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि एसी मिलान की पहचान, संस्कृति और आत्मा का हिस्सा थे. क्लब ने भावुक बयान में कहा, 'आज एसी मिलान का पूरा इतिहास रो रहा है. फ्रेंको बारेसी का चरित्र, ईमानदारी और नेतृत्व हमेशा क्लब के डीएनए में जीवित रहेगा. नंबर-6 सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि उनकी विरासत की पहचान है l  

    आज के दौर में जब खिलाड़ी बड़े कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्लब बदलते रहते हैं, फ्रेंको बारेसी ने पूरी दुनिया को वफादारी का मतलब सिखाया. 1974 में उन्होंने एसी मिलान की यूथ अकादमी जॉइन की और 1978 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया. इसके बाद लगभग 19 साल तक उन्होंने सिर्फ एसी मिलान की जर्सी पहनी. महज 22 साल की उम्र में उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया. उन्होंने एसी मिलान के लिए 719 मैच खेले, जो लंबे समय तक इस क्लब के लिए एक रिकॉर्ड रहा. बाद में सिर्फ पाओलो माल्डिनी ही उनसे आगे निकल सके. उनके सम्मान में एसी मिलान ने उनकी प्रतिष्ठित नंबर-6 जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया l  

    फ्रेंको बारेसी ने अपने खेल से डिफेंडर की भूमिका को नई पहचान दी. उनकी बेहतरीन पोजिशनिंग, खेल को पढ़ने की क्षमता और शांत स्वभाव उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता था. पाओलो माल्डिनी, माउरो टैसोटी और एलेसांद्रो कोस्टाकुर्ता के साथ उन्होंने ऐसी डिफेंस लाइन बनाई, जिसे फुटबॉल इतिहास की सबसे मजबूत रक्षापंक्तियों में गिना जाता है. एरिगो सैची और फैबियो कैपेल्लो की कोचिंग में एसी मिलान ने यूरोपीय फुटबॉल में अपना दबदबा बनाया और बारेसी उस सफलता के सबसे बड़े स्तंभ बने l  

    ऐसा रहा बारेसी का करियर
    फ्रेंको बारेसी का करियर उपलब्धियों से भरा रहा. वो 6 बार Serie A चैम्पियन बने, जबकि 3 बार यूरोपीय कप विजेता रहे. बारेसी फीफा वर्ल्ड कप 1982 जीतने वाली इटली टीम का हिस्सा रहे. बाद में वह राष्ट्रीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हो गए. उन्होंने इटली के लिए 81 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. 1990 वर्ल्ड कप में टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जबकि 1994 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर फाइनल तक ले गए. हालांकि ब्राजील के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार के कारण उनका दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया l  

    फेफड़े में गांठ (Lung Nodule) मिलने के बाद फ्रेंको बारेसी की अगस्त 2025 में सर्जरी हुई थी. इसके बावजूद उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी नहीं बनाई. वह सैन सिरो स्टेडियम में लगातार नजर आते रहे. वो इस साल मिलान-कोर्टिना में आयोजित विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मशाल लेकर चलने वाले अंतिम धावकों में भी शामिल रहे l  

    सर्जरी के बाद उन्होंने कहा था, 'मुझे अपनी पूरी ताकत वापस पाने में थोड़ा समय लगेगा.' लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी सार्वजनिक यादों में से एक होगी l 

    News Desk

    Related Posts

    प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल

    July 31, 2026

    लंदन में रोहित शर्मा से मिले रवि शास्त्री, नया लुक हुआ वायरल

    July 31, 2026

    अश्विन ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, भुवनेश्वर की वापसी पर दिया जोर

    July 31, 2026

    लवप्रीत सिंह गोल्ड से 1 किलो दूर, कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल

    July 31, 2026

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    बॉक्स में धड़कता दिल, वंदे भारत से ढाई घंटे में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा हार्ट; भारत में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026

    इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय

    July 31, 2026

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.