Author: News Desk

नई दिल्ली देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में जजों की संवेदनहीनता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले पर गंभीर आपत्ति जताई, जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि 'महिला की सलवार उतारना और उसका ब्रेस्ट दबाना, रेप की कोशिश नहीं माना जा सकता।' इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस तरह का ही एक फैसला सुनाया था। इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अदालतों में जजों में संवेदनशीलता की कमी पर चिंता जताई। पीठ ने…

Read More

नई दिल्ली कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड-2026 में भारत ने इतिहास रच दिया है. 87 देशों के बीच भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया. सबसे खास बात यह रही कि भारतीय टीम के सभी पांचों छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते और इनमें से चार छात्र कोटा कोचिंग से जुड़े रहे. भारतीय टीम में शामिल कनिष्क जैन, रिद्धेश बेंडाले, ऋषित गर्ग, स्वरित जोशी और एक अन्य छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पांचों गोल्ड मेडल दिलाए. इस उपलब्धि के दम पर भारत ने दुनिया के 87 देशों को पीछे छोड़ते हुए रैंक-1 हासिल की। …

Read More

भुवनेश्वर विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पुरी धाम पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा अपने-अपने रथों पर विराजमान होकर श्रीगुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले बुधवार को परंपरागत ‘दक्षिण मोड़’ नीति के तहत तीनों रथों को रथखला से खींचकर श्रीमंदिर के सिंहद्वार के समक्ष लाया जाएगा। रथ यात्रा के लिए तैयार किए गए तीनों भव्य रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भगवान बलभद्र के तालध्वज, देवी सुभद्रा के दर्पदलन तथा भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को अंतिम रूप दे…

Read More

डलास फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास के एटीएंडटी स्टेडियम (AT&T Stadium) में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर फ्रांस की चुनौती खत्म कर दी। अब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 20 जुलाई को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच 16 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.…

Read More

बर्म‍िंघम भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हुआ. जहां भारतीय टीम ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 258 का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम ने 28 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान शुभमन ग‍िल ने शानदार 80 रनों की पारी खेली, हालांकि वो र‍िटायर्ड हर्ट हो गए. एक समय उनके र‍िटायर्ड हर्ट होने के बाद लग रहा था कि मैच इंग्लैंड के पाले…

Read More

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान ने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार में नई हलचल मचा दी है. ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने और ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा की है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसका सबसे बड़ा असर उन देशों पर पड़ सकता है, जो खाड़ी देशों से तेल और गैस आयात करते हैं. इनमें भारत भी प्रमुख है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में…

Read More

जॉर्जिया अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें 16 जुलाई को जॉर्जिया के अटलांटा स्टेडियम में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी. एक ओर मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड, जो 60 साल के सूखे को खत्म कर दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है। इस मुकाबले में दुनिया की नजरें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और इंग्लैंड के स्टार जूड बेलिंगहैम पर टिकी होंगी. अर्जेंटीना ने क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई, जबकि इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. दोनों टीमें शानदार…

Read More

नई दिल्ली इस वक्त भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपनी दावेदारी मजबूत करने जा रहा है, जो बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य और राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जब दुनिया पश्चिम एशिया तनाव और यूक्रेन युद्ध से जूझ रही है, भारत ने 2028-29 के लिए UNSC के अस्थायी सदस्य पद का चुनाव अभियान आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. साउथ एशिया की अहम धुरी बन चुका भारत आज एक मजबूर स्थिति में है, लेकिन 70 के दशक का वो दौर भी था, जब भारत को पाकिस्तानी कूटनीति के आगे हार माननी पड़ गई थी. दिसंबर 1971…

Read More

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट की छुट्टी तय मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक रयान टेन डोशेट का टीम इंडिया के साथ कोचिंग स्टाफ के तौर पर ये आखिरी कार्यकाल हो सकता है. माना जा रहा है कि डोशेट खुद ही सहायक कोच का पद छोड़ना चाहते है. इसके लिए वह बीसीसीआई और मुख्य कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के साथ डोशेट का 19 जुलाई को खेले जाने वाला वनडे आखिरी दिन हो…

Read More

नई दिल्‍ली सरकारी तेल डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियां (OMCs) मार्केट में नया एलपीजी सिलेंडर लाने पर विचार कर रही हैं. यह सिलेंडर 10 किलो का होगा और इसको घरों तक पहुंचाने का प्रस्‍ताव है और अगर मंजूरी मिल जाती है, तो इन सिलेंडर को कमर्शियल एलपीजी की कीमत पर बेचा जाएगा। हालांकि, मार्केट में उच्च घनत्व पॉलीइथिलीन (HDPI) कंपोजिट टेक से बने छोटे सिलेंडर पहले से ही घरेलू ग्राहकों के लिए अलग-अलग ब्रांड नामों के तहत उपलब्ध हैं, जिनमें HPCL का HP गैस ओजस, इंडियनऑयल का इंडेन एक्स्ट्रालाइट और बीपीसीएल का भारतगैस लाइट शामिल हैं। 10kg वाला सिलेंडर किसके लिए फायदेमंद एक…

Read More