Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो
    खेल

    स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     डलास
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास के एटीएंडटी स्टेडियम (AT&T Stadium) में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर फ्रांस की चुनौती खत्म कर दी।  

    अब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 20 जुलाई को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच 16 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. यूरोपीय चैंपियन स्पेन पिछले 37 मैचों से अजेय है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है. फ्रांस के खिलाफ भी उसकी मजबूत डिफेंस लाइन ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। 

    ओयार्जाबेल ने पेनल्टी पर दिलाई बढ़त

    स्पेन को 22वें मिनट में बढ़त मिली. फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिन्ये ने लामिन यमाल पर फाउल किया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी दी. मिकेल ओयार्जाबेल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी. ओयार्जाबेल का टूर्नामेंट में यह 5वां गोल था. पहले सेमीफाइनल का फर्स्ट हाफ समाप्त होने पर स्पेन ने फ्रांस पर एक गोल की बढ़त बना ली थी और उम्मीद थी कि किलियन एम्बाप्पे की टीम दूसरे हाफ में वापसी करेगी। 

    पेड्रो पोरो ने दोगुनी की स्पेन की बढ़त
    दूसरे हाफ के 58वें मिनट में स्पेन ने शानदार मूव के जरिए दूसरा गोल किया. डैनियल ओल्मो ने बेहतरीन पास देकर पेड्रो पोरो के लिए मौका बनाया. पोरो ने इस मौके का पूरी तरह फायदा उठाया और शांत अंदाज में गोल कर स्पेन को फ्रांस पर 2-0 की बढ़त दिला दी. फ्रांस ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन स्पेन की अनुशासित डिफेंस के सामने उसके खिलाड़ियों की एक नहीं चली। 

    दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन
    2018 की विश्व चैंपियन और 2022 की उपविजेता फ्रांस पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थी. उसने सेमीफाइनल तक छह मैचों में 16 गोल किए और सिर्फ दो गोल खाए थे. लेकिन स्पेन के खिलाफ टीम पूरे मैच में लय हासिल नहीं कर सकी. कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने दूसरे हाफ में कई बदलाव किए, लेकिन कोई भी रणनीति काम नहीं आई. 2010 में अपना पहला विश्व कप जीतने वाली स्पेनिश टीम अब 2026 में दूसरी बार खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 

    News Desk

    Related Posts

    श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया लुक चर्चा में, बुमराह की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी

    August 7, 2026

    विनीसियस जूनियर पर पैसों की बारिश! इंग्लिश क्लब ने दिया करोड़ों की सैलरी वाला मेगा ऑफर

    August 7, 2026

    भारत के साउथ अफ्रीका दौरे में बड़ा बदलाव, अचानक जुड़े 3 नए T20I मैच; देखें पूरा शेड्यूल

    August 7, 2026

    श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, प्रैक्टिस मैच की पिच पर उठा विवाद

    August 6, 2026

    शुभमन गिल अभ्यास में दो बार चोटिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

    August 6, 2026

    बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप ड्रॉ जारी, सिंधू-लक्ष्य और सात्विक-चिराग को मिली आसान चुनौती

    August 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Amazon Great Freedom Sale शुरू, Samsung-Xiaomi समेत फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट

    August 7, 2026

    श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया लुक चर्चा में, बुमराह की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी

    August 7, 2026

    TCS केस में बड़ी कार्रवाई, AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार; निदा खान को पनाह देने का आरोप

    August 7, 2026

    अभिजीत दीपके ही नहीं, CJP के कई पदाधिकारियों का भी AAP से कनेक्शन; नए खुलासे से बढ़ी चर्चा

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.