Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता लगातार धरातल पर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा समुदाय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड गौरेला के दुर्गम बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम छिरहिट्टी (साल्हेघोरी) में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निःशुल्क उपचार, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। इससे दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को अपने गांव में ही विशेषज्ञ…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव किसानों के खेतों में दिखाई देने लगा है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी प्रगतिशील किसान श्री रामदुलारी साहू भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया का सफल प्रयोग कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए हैं। शुरुआती सफलता से उत्साहित होकर अब वे आगामी फसल सीजन में लगभग पांच एकड़ भूमि पर नैनो यूरिया का उपयोग करने की तैयारी कर रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में पहले लगभग दो एकड़…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रदेश के किसानों के लिए प्रभावी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कम ब्याज पर समय पर ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था समय पर हो रही है तथा कृषि कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा रहे हैं। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। प्रदेशभर…

Read More

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की प्राविधिक स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा विगत मई माह में धमधा में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की है।

Read More

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के बुनियादी ढांचों के विकास, वर्तमान प्रगति और महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल को श्री कुमार ने अवगत कराया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करने तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। भेंट के दौरान श्री आलोक कुमार ने आगामी बुनियादी ढांचा योजनाओं पर…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस मौके पर राष्ट्रगीत श्वंदे मातरम्श् के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय प्रमुखों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन अनिवार्य राजधानी रायपुर के स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त की…

Read More

रायपुर: केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल के भीतर ही उनके रोजगार की राह आसान हुई है। ’60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण’ केन्द्रीय जेल रायपुर में विभिन्न अपराधों के तहत बंद 60 महिला बंदियों को बेसिक ऑफ पिकल (अचार) एवं मसाला निर्माण के व्यावसायिक उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया…

Read More

रायपुर: राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा-सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का सबसे भरोसेमंद और आसान माध्यम बनकर उभरे हैं। पहले लोक सेवा केंद्र के रूप में संचालित इन केंद्रों में जहां 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनका विस्तार कर 442 डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे नागरिकों को आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर ऑनलाइन और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं। सबसे अधिक राहत उन लोगों को मिली है जिन्हें आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के…

Read More

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रहा भीषण युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गया है। अमेरिका ने अब ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद अहम चाबहार पोर्ट को तबाह करने का दावा किया है। इस पोर्ट पर भारत लंबे समय से निवेश करता आया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने शुक्रवार को चाबहार बंदरगाह पर कम से कम 3 मिसाइलें दागी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी हमले में बंदरगाह का एक निगरानी टॉवर बढ़ गया है। अमेरिकी रक्षा…

Read More

अमरावती आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई तक 12 Covid-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इन मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है। राज्य सरकार ने मरीजों में फैल रहे वायरस के खास वैरिएंट की पहचान करने के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) को पांच सैंपल भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये मामले कडापा, गुंटूर, विशाखापट्टनम और काकीनाडा सहित अलग-अलग जिलों में फैले हुए हैं। किसी खास इलाके में इनके एक साथ फैलने का कोई सबूत नहीं मिला है। KGH अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. वाणी ने बताया कि विशाखापट्टनम में COVID-19 का…

Read More