रायपुर: कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार को अपने भविष्य का आधार बनाने का संकल्प लिया है। सुकमा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण ने इन युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। *आत्मसमर्पित युवाओं को स्थायी आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है* 22 जून से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में युवाओं को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि आधारित व्यवसायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण…
Author: News Desk
रायपुर: क्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपनी रक्षा का वचन देना और मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली पौधे वाली राखियों का इस्तेमाल पर्यावरण को हरा-भरा रखने में मदद करता है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियां इस बार रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की एक अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से जिले भर में पर्यावरण-अनुकूल…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, पारदर्शी सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्षों में अधिकांश मोदी गारंटियों को पूरा कर जनविश्वास को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के ग्राम-बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर में झेरिया यादव…
नई दिल्ली सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने कहा कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सरकार का उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला सही था. अदालत ने यह भी साफ किया कि इलाज से जुड़े सभी मेडिकल फैसले डॉक्टर, सोनम वांगचुक की सहमति के साथ लेंगे. फिलहाल उनकी निगरानी सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी. साथ ही कोर्ट ने सरकार, दिल्ली पुलिस और अस्पताल से तीन दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान…
नई दिल्ली बीते सप्ताह शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स कुल मिलाकर फायदे में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 582 अंक, जबकि NSE Nifty 127 अंकों की बढ़त में रहा. इस बीच मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में से पांच फायदे में रहीं, जबकि पांच को नुकसान उठाना पड़ा. अपने निवेशकों को फायदा कराने वाली कंपनियों में टाटा ग्रुप की टीसीएस का गदर देखने को मिला और इसके शेयरों में पैसा लगाने वालों ने सिर्फ 5 दिन में 72,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत दी। अदालत ने दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र की ऑफिस को तोड़े जाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी। रविवार को विशेष सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे। यह भवन कथित तौर पर लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी के स्वामित्व में है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक अन्य मामले में दावा किया कि अभिषेक बनर्जी इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।…
नई दिल्ली 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठके के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन बिल को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रस्तावित विधेयक का समर्थन नहीं कर रही है और मीडिया में दिखाई जा रही खबरें निराधार हैं. जयराम रमेश ने चैनल पर दिखाई जा रही खबरों निराधार बताते हुए उन मीडिया हाउसों को आड़े हाथों लिया जो विपक्ष के रुख को लेकर गलत दावे कर रहे हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ' कुछ टीवी चैनल जान-बूझकर फैलाई गई-…
नई दिल्ली अगर आप भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर उठाने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने ग्राहकों के लिए भारतगैस लाइट जिप (Bharatgas Lite ZIP) नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सर्विस लॉन्च की है। इसके तहत ग्राहकों को हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, फटाफट नया कनेक्शन और गैस की एक्सप्रेस डिलीवरी मिल सकेगी। कंपनी का दावा है कि यह सेवा आज की तेज रफ्तार जिंदगी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि ग्राहकों को गैस कनेक्शन और सिलेंडर डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार न…
नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने तथा लोगों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की यात्रा पर रवाना हो गईं। मोल्दोवा से होगी राष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का पहला चरण सोमवार से मोल्दोवा में शुरू होगा। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा होगी। मुर्मू मोल्दोवा की राष्ट्रपति मैया सैंडू के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। इसके अलावा, वह मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से…
नई दिल्ली देश में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा केस आंध्र प्रदेश कडप्पा जिले में दर्ज किए गए हैं। पता चला है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए इसका ओमिक्रॉन आरएफ.5 सब वेरिएंट जिम्मेदार है। जानकारों का कहना है कि जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से ओमिक्रॉन वेरिएंट बदल गया है। कडप्पा जिले के चार सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे। जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद इस बात की पुष्टि की गई है। जानकारों कहना है कि यह वेरिएंट ओमिक्रॉन के शुरुआती वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है। कितना खतरनाक है…