रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्वतारोहण उपलब्धियों तथा आगामी अभियानों की जानकारी राज्यपाल को दी। सुश्री अंकिता गुप्ता वर्तमान में कबीरधाम (कवर्धा) पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में लद्दाख स्थित यूटी कांगड़ी पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसके अलावा उन्होंने यूरोपीय महाद्वीप के सर्वाेच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। भेंट के दौरान सुश्री अंकिता ने राज्यपाल को बताया कि उनकी…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले से आत्मीय मुलाकात कर उनके द्वारा बस्तर और जनजातीय समाज के बीच चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मुलाकात के दौरान गोडबोले दंपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि “बस्तर और बस्तरवासियों से हमें गहरा प्रेम है। हम गोंडी और हल्बी में उनसे संवाद करते हैं, यही हमारी संस्कृति है और अब हम बस्तर नहीं छोड़ना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आत्मीय भावना को बस्तर, उसकी संस्कृति और…
नई दिल्ली बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश की कमान सौंप दी है. उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली से पहले बीजेपी ने यूपी में भी भाजपा ने यही फॉर्मूला अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी थी. यानी अब दो-दो केंद्रीय मंत्री सीधे राज्यों में संगठन की कमान संभाल रहे हैं. इस बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या अब मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा. क्योंकि बीजेपी ‘एक व्यक्ति, एक पद’के सिद्धांत को मानतीहै. ऐसे में मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने…
मुंबई बाजार बंद के दौरान,शुक्रवार को अचानक स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई. सेंसेक्स-निफ्टी सभी इंडेक्स दबाव में रहे. दोपहर 3 बजे निफ्टी करीब 400 अंक टूटकर 23,500 पर पहुंच गया. वहीं सेंसेक्स 1150 अंक टूटकर 74,800 के ऊपर था. सबसे ज्यादा दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखाई दिया, जहां सबसे ज्यादा मुनाफावसूली हुई। BSE टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयर ही मामूली तेजी पर कारोबार कर रहे थे, बाकी सभी 26 शेयर बिखर गए हैं. सबसे ज्यादा गिरावट इंडिगो, टाटा स्टील और पावरग्रिड जैसे शेयरों में आई है। हालांकि कारोबार बंद होने तक, निफ्टी 360 अंक या…
मुंबई मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने न केवल धमाकेदार कमाई कर डाली है बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड पर भी कब्जा कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया है? 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के 28वें दिन कितनी की कमाई? मराठी सिनेमा की सभी फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 मूवी बन चुकी 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किय़ा है. तमाम सितारों…
नई दिल्ली भारतीय करेंसी नोट पर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में करेंसी नोटों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्लास्टिक या पॉलीमर नोट छापने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना और मुंबई में हुई केंद्रीय बैंक की पिछली दो बोर्ड बैठकों में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई है। पॉलिमर नोटों की टिकाऊपन और कम उत्पादन लागत के कारण यह निर्णय लिया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि आम जनता के लिए प्लास्टिक नोटों के इस्तेमाल का पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किया…
पेरिस गुरुवार 28 मई को फ्रेंच ओपन 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जब अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने दूसरे राउंड में ही दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस शानदार मुकाबले में सिनर ने पहले दो गेम में 3-6, 2-6 से जबरदस्त जती दर्ज की. लेकिन उसके बाद वो लगातार तीन गेम 7-5, 6-1, 6-1 से हार गए. जिसके साथ ही इस इतालवी स्टार का 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा करने का सपना भी टूट गया. क्योकं सिनर ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सिर्फ फ्रेंच ओपन ही…
मुंबई भारतीय घरेलू विमानन (एविएशन) क्षेत्र इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ते ईंधन के दाम, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण देश की बड़ी विमानन कंपनियां भारी दबाव में हैं. इस गंभीर संकट से निपटने और खुद को वित्तीय घाटे से बचाने के लिए एयरलाइंस ने अब विस्तार की जगह 'सर्वाइवल मोड' अपना लिया है. इसके तहत जून 2026 से देश में रोजाना लगभग 250 घरेलू उड़ानों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इस कटौती का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला…
नई दिल्ली सरकार अब नीट-यूजी दोबारा परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी में जुट गई है। पेपर लीक विवाद के बाद इस बार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए भारतीय वायुसेना यानी आईएएफ की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मुद्दे पर गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में केंद्रीय शिक्षा…
नई दिल्ली देश की न्यायपालिका में सुधार की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा कदम उठाया है। अब देश के सभी हाईकोर्ट्स को किसी भी मामले में फैसला सुरक्षित रखने के बाद उसे अधिकतम तीन महीने के भीतर सुनाना होगा। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपिन एम पंचोली की पीठ ने स्पष्ट किया है कि अदालती कार्यवाही में बेवजह की देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अदालतों में लंबित मामलों और फैसलों में होने वाली देरी पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्ट के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शीर्ष…