रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत तुरंगा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड एवं सीसी रोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल, संस्कृति और बुनियादी अधोसंरचना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार होते हैं। मिनी स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं सांस्कृतिक शेड…
Author: News Desk
रायपुर: उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम पंचायत अमलडीही में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह परिसर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित करेगा। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार का संकल्प गांवों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जनसुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास निरंतर जारी है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीण डिजिटल सुशासन के अभिनव मॉडल ‘सेवा सेतु’ की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की पहुंच, पारदर्शिता और प्रभाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके गांव में ही सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से…
प्रदेश में योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को सरकारी स्कूलों में तैनाती की मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भी बेरोजगारों को तैनाती नहीं मिली। अब शिक्षा निदेशालय का कहना है कि हर स्कूल में योग प्रशिक्षक की व्यवस्था करना संभव नहीं है। जिसे देखते हुए व्यायाम शिक्षकों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिप्लोमा, डिग्री कोर्स के लिए प्रेरित किया जाए। जिस प्रदेश से योग को देश और दुनिया में इतनी प्रसिद्धि मिली, उसी प्रदेश में योग प्रशिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों में उनकी तैनाती के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा और 31 दिसंबर 2021…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका के निर्देशन में आज लोकभवन में 1 से 17 वर्ष आयु तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, बी.पी. शुगर सहित बच्चों से संबंधित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बच्चों में विशेष रूप से हृदय रोग से संबंधित जांच के लिए स्क्रीनिंग भी की गई। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में जिला प्रशासन रायपुर के ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 बच्चों ने स्वास्थ्य…
रायपुर: शासन-प्रशासन की वास्तविक सफलता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर संभाग के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों…
रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 35 एवं 36 को 02 करोड़ 95 लाख रूपये के लागत वाले 07 नये विकास कार्याे की सौगात प्राप्त हुई है, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में खरमोरा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया। इस अवसर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर एवं पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 01 करोड़ 94…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12-13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचेंगीं। राष्ट्रपति 13 जून को सुबह 7:30 बजे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगी। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होंगीं और नए कैडेट्स से सलामी लेंगीं। राष्ट्रपति के आने के कारण पासिंग ऑउट परेड की तैयारियों में नया उत्साह देखा जा रहा है।इस बार पासिंग ऑउट परेड में महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी।…
ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए मेहमान पहुंचने शुरू हो गए हैं। यह बैठक में इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में संचालित होगी। बैठक में करीब 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद है। त्रिवेणी घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गंगा आरती होगी। नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर शंभू पासवान ने बताया कि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयर पहुंचेंगे। जिसमें में 46 मेयरों की कंफर्म सूची उपलब्ध हो गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। बताया कि तीन जून को सुबह…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का अनुकरणीय संदेश देने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने बालिका गृह की बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़े परिश्रम के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सपनों को कभी छोटा न समझने और निरंतर सीखते…