Author: News Desk

वृंदावन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया. आश्रम तक पहुंचने के दौरान दोनों कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते नजर आए, उनकी यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले हुई इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली हाल में इंग्लैंड के ख‍िलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए…

Read More

हैदराबाद. भारत की सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्रमुख बालिका शिक्षा योजना (बीएसवाई ) के अंतर्गत संपूर्ण प्रायोजित 200 नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। छत्तीसगढ़ के छह जिलों की पात्र अनुसूचित जनजाति (एस टी) की बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित करते हुए प्रवेश अधिसूचना प्रकाशित की गई है। एनएमडीसी की नैगम सामाजिक दायित्‍व (सीएसआर) पहल के तहत कार्यान्वित इस कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग के लिए 110 सीटें और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) के लिए 90 सीटें प्रदान की जाती हैं। चयनित उम्मीदवारों को पूरी तरह से नि:शुल्क व्यावसायिक…

Read More

नई दिल्ली इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) के पहले चेयरमैन ललित मोदी को 2009 आईपीएल-साउथ अफ्रीका FEMA मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है. SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators-Forfeiture of Property-Act) के अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकांश निष्कर्षों और लगाए गए जुर्मानों को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि 16 साल से जिस सच की बात वह लगातार करते रहे, अब उस पर अदालत की मुहर लग गई है। फैसले के बाद ललित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं. कल का दिन मेरे लिए…

Read More

मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तख्तापलट करने से चूक गए। वह 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802) मामूली बढ़त के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स और बर्मिंघम में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, भारत ने 1-2 से सीरीज गंवा दी। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर कायम हैं लेकिन…

Read More

नए आयकर अधिनियम-2025 के तहत टीडीएस (Tax Deducted at Source) और टीसीएस (Tax Collected at Source) के प्रावधानों को लेकर आयकर विभाग 23 जुलाई को हरिद्वार में विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में करदाताओं, व्यवसायियों, संस्थानों और कर विशेषज्ञों को नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी, ताकि नियमों के अनुपालन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। होगा करदाताओं की शंकाओं का समाधान कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड क्षेत्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विभाग का उद्देश्य नए आयकर कानून के तहत टीडीएस और टीसीएस से जुड़े…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा आंदोलन की गूंज अब उत्तराखंड में भी सुनाई देने लगी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवाओं के धरना-प्रदर्शन और समर्थन कार्यक्रम शुरू होने के बाद शासन और पुलिस ने स्थिति पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। सरकार को आशंका है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की आड़ में कुछ असामाजिक अथवा देशविरोधी तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन उत्तराखंड में मंगलवार को नई दिल्ली…

Read More

पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और पारंपरिक वृक्ष संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में अब पंचवटी वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। प्रथम चरण में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिलों की 1575 ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त तक एक-एक पंचवटी वाटिका स्थापित की जाएगी। इनमें भारतीय परंपरा में विशेष महत्व रखने वाली पांच वृक्ष प्रजातियों पीपल, बरगद, अशोक, बेल व आंवला के पौधे रोपित किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने इस सिलसिले में संबंधित जिला पंचायती राज अधिकारियों (डीपीआरओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यूनतम 2500 वर्ग फीट भूमि हाेगी…

Read More

नई दिल्ली नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन और मांगों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता चाहे सड़क पर एक साथ दिख रहे हों लेकिन सदन के भीतर एक राय नहीं दिख रही है. आज दोपहर बारह बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब हंगामा हो रहा था. अखिलेश यादव समेत सपा के सांसद भी अपनी आवाज उठा रहे थे और अपनी बात रखना चाहते थे. अखिलेश यादव अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन स्पीकर ने कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बोलने के लिए कहा. उनके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोलने लगे.…

Read More

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब टीएमसी विधायक कुणाल घोष को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया. दरअसल, सदन में टीएमसी के बागी विधायक अखरुज्जमां भाषण दे रहे थे. इसी दौरान कुणाल घोष वेल में पहुंच गए और उनके भाषण में बाधा डालने लगे। इस पर बीजेपी विधायक तुरंत कुणाल घोष के पास पहुंच गए और उनसे बहस करने लगे. सदन में बढ़ते हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कुणाल घोष से अपनी सीट पर लौटने की अपील की. हालांकि, स्थिति नहीं संभली. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर…

Read More

उत्तराखंड सरकार, राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी कर रही है। आयोग के गठन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए देशभर के संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, संस्कृत संस्थानों और संस्कृत प्रेमियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थान 10 अगस्त 2026 तक ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं। उत्तराखंड सरकार राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत आयोग बनाने की तैयारी कर रही है। आयोग के…

Read More