Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ICC ODI Ranking: गिल नंबर-1 बनने से चूके, रोहित-विराट को फायदा; जो रूट की टॉप-10 में वापसी
    खेल

    ICC ODI Ranking: गिल नंबर-1 बनने से चूके, रोहित-विराट को फायदा; जो रूट की टॉप-10 में वापसी

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC ODI Ranking: गिल नंबर-1 बनने से चूके, रोहित-विराट को फायदा; जो रूट की टॉप-10 में वापसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तख्तापलट करने से चूक गए। वह 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802) मामूली बढ़त के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स और बर्मिंघम में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, भारत ने 1-2 से सीरीज गंवा दी। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर कायम हैं लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। रोहित (758) के 14 जबकि कोहली (767) के 10 अंक बढ़े हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने लॉर्ड्स (110 गेंदों में 138) शतक जमाया था। कोहली ने सीरीज में 144 रन बटोरे।

    जो रूट ने टॉप 10 में मारी एंट्री
    इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टॉप 10 में एंट्री मारी है। वह चार पायदान चढ़कर आठवें पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडिया सीरीज में सर्वाधिक 249 रन बनाए। वह तीन मैचों में नाबाद लौटे। रूट ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनके हमवतन बेन डकेट (11 पायदान ऊपर 19वें पर) और जैकब बेथेल (पांच पायदान ऊपर 64वें ) ने भी वनडे बैटर्स की लिस्ट में आगे बढ़े हैं। डकेट (141) ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ा और बेथेल ने 91 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (छह स्थान चढ़कर 54वें पर) और मार्क चैपमैन (10 स्थान चढ़कर 62वें पर) को भी लाभ है। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।

    आर्चर ने टॉप तीन में बनाई जगह
    इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टॉप तीन में जगह बना ली है। वह एक पायदान चढ़कर वनडे बॉलर्स की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने इंडिया सीरीज में कुल पांच विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दो मैचों में कोहली का शिकार किया। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान नंबर-1 वनडे गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती (सात पायदान ऊपर नौवें पर) टॉप 10 में पहुंच गए हैं। उनके साथी अल्जारी जोसेफ (10 पायदान ऊपर 26वें पर) ने भी छलांग लगाई है। ब्रेसवेल (14 पायदान ऊपर 29वें पर) और भारत के स्पिनर अक्षर पटेल (10 पायदान ऊपर 32वें पर) भी आगे बढ़े हैं। ब्रेसवेल वनडे ऑलराउंडर्स की लेटेस्ट रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे पर आ गए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.