रुड़की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3.75 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार…
Author: News Desk
रुड़की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखण्ड बनाना है, जहां युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही…
रुड़की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखण्ड बनाना है, जहां युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार व प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हैं। उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में बड़ी सौगात दी। 3.75 करोड़ की लागत से तैयार हुए कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट के साथ ही जिम की भी सुविधा दी गई है। सीएम ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल और मजबूत स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पहले सीएम ने पीएम के मन की बात और युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री रविवार की सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों से आत्मीय मुलाकात की और उनसे खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं के अनुभव सुनते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद के दौरान आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति की सराहना करते हुए कहा कि नक्सल संगठन का जीवन भ्रम, भय और गुमराह करने वाली विचारधारा से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि मुख्यधारा से जुड़ने के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और बेहतर भविष्य…
रायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे स्वच्छ भारत और मनरेगा जैसी योजनाओं से जोड़कर पक्का घर का निर्माण पूरा किया जा सकता है। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिला के सुदूर वनांचल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी कृष्णा बैगा का परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात में दीवारों में सीलन आ जाती, छत से पानी टपकता और सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता। ऐसे हालात में सुरक्षित और सम्मानजनक…
रायपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती मात्र 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश ने न केवल हितग्राहियों के पंजीयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक उपलब्धि अर्जित की है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास…
रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित छात्र-छात्राओं के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले के रूप में नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है और अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा…