Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Yuva Shakti Samvad: बोले सीएम धामी, युवा शक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत
    राज्य

    Yuva Shakti Samvad: बोले सीएम धामी, युवा शक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Yuva Shakti Samvad: बोले सीएम धामी, युवा शक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार व प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हैं। उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही प्रदेश में रोजगार, उद्यम और नवाचार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज जैसे प्रयास स्थानीय उत्पादों और युवाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार जैसी पहलें भी रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही हैं।

    उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में रिवर्स माइग्रेशन का सकारात्मक वातावरण बन रहा है और युवा अपने अनुभव एवं कौशल के साथ उत्तराखंड लौटकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है।

     

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आधुनिक आईटी लैब, परीक्षा भवनों का निर्माण तथा उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर विकसित हुए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026

    Roorkee: सीएम ने रुड़की को दिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तोहफा, की एक्सरसाइज, बैडमिंटन पर भी आजमाया हाथ

    June 28, 2026

    हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.