Author: News Desk

रायपुर: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज कांकेर में किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने कांकेर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को धान के साथ दलहन-तिलहन की भी खेती करना चाहिए। उन्होंने कम पानी एवं कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की खेती करने को कहा। इससे पानी की बचत होगी और फायदा भी ज्यादा मिलेगा। संगोष्ठी में किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा आत्मनिर्भरता दलहन-तिलहन मिशन के अंतर्गत दलहन बीज वितरित किए गए। विधायक श्री आशाराम नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, सहज और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से संचालित ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल आमजन के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं का लाभ अब एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही…

Read More

रायपुर: केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मंगला स्थित माता चौरा में लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें क्षेत्र के विकास को गति देने वाले कई कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से मंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक श्री सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह परिसर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 जून 2025 को इस परियोजना का भूमिपूजन किया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे…

Read More

बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स अगस्त 2026 से नए सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें एक बार फिर बाबा निराला की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी. फिर साथ नजर आएगी पूरी स्टारकास्ट Variety India की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग अगस्त 2026 के बीच से शुरू होने वाली है. इस नए सीजन में एक बार फिर डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल जैसे…

Read More

हैदराबाद भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और जिम्मेदार खनिक एनएमडीसी ने स्थापना के बाद से अपनी पहली तिमाही का अबतक का सर्वोच्च उत्पादन और बिक्री दर्ज करके वित्त वर्ष 27 की शुरुआत की है, जिससे भारत की इस्पात मूल्य-श्रृंखला की रीढ़ के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है । कंपनी ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के दौरान 15.10 एमटी लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो वर्ष-दर-वर्ष 26% की वृद्धि दर्शाता है, जबकि बिक्री 11.75 एमटी हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2% की वृद्धि दर्शाती है । यह रिकॉर्ड तिमाही प्रदर्शन…

Read More

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है, जिससे आज बड़ी आबादी परेशान है. लोग वजन घटाने के लिए जिम या डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन इसका सबसे सही और आसान रास्ता आपके किचन से ही होकर गुजरता है. दरअसल, हमारा रात का खाना (डिनर) वजन कंट्रोल करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है. अगर आप रात में लाइट और न्यूट्रिशियस खाना खाते हैं, तो वजन तेजी से कम हो सकता है. अगर आप भी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो मिलेट्स यानी कि मोटे अनाज से बनी डिशेज आपके लिए…

Read More

बीजिंग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को लेकर अपना सख्त रुख दोहराया है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के 105वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान का मुद्दा सुलझाना यानी ताइवान को चीन में शामिल करने का पार्टी का ऐतिहासिक मिशन है. उन्होंने कहा कि यह कम्युनिस्ट पार्टी की अटल प्रतिबद्धता है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने ताइवान की आजादी की वकालत करने वाले अलगाववादी समूहों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि चीन ऐसे सभी तत्वों के खिलाफ निर्णायक…

Read More

नई दिल्ली सरकारी खजाने में जून के महीने में जबरदस्त उछाल आया है. जीएसटी को लेकर सामने आए ताजा आंकड़े के मुताबिक, जून 2026 में भारत का जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) कलेक्शन सालाना आधार पर 13.9% बढ़कर 1.95 लाख करोड़ (1,94,812 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल जून में यह कलेक्शन 1.71 लाख करोड़ था. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जून महीने के जीएसटी कलेक्शन में यह बढ़ोतरी पिछले 13 महीनों में सबसे तेज है। कहां से सरकार को हुई कितनी कमाई? कमाई में सबसे ज्यादा उछाल आयातित वस्तुओं पर लगाए गए…

Read More

इस्लामाबाद सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर्स ट्रीटी) को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है. पाकिस्तान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बिलावल ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पानी को रोकने की कोशिश की गई तो इसे सिर्फ पर्यावरण या कूटनीतिक विवाद नहीं, बल्कि देश के अस्तित्व पर हमला माना जाएग। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु सिद्धांत (न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन) में कुछ ऐसी परिस्थितियां तय की गई हैं, जिनमें देश की अर्थव्यवस्था या जल संसाधनों को गंभीर…

Read More