Author: News Desk

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर रिकॉर्डतोड़ सफलता और दुनियाभर में शानदार कमाई के बाद 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।फिल्म के जापान में रिलीज़ होने के अवसर पर रणवीर सिंह ने वहां के दर्शकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' ड्रामा, रोमांच, भव्यता और भावनाओं से भरपूर फिल्म है, जिसकी दमदार कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। Sacnilk के अनुसार, 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने के बाद धुरंधर ने वैश्विक स्तर पर ₹1,307.35 करोड़ की…

Read More

नईदिल्ली टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले टी20 में 59 रनों की पारी के दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा भारत के लिए इस फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। अगर एक नजर ऐसे टीमों पर डाली जाएं जिनके सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं तो भारत संयुक्त रूप से इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और…

Read More

नागपुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के बंटवारे के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं थे, बल्कि संघर्ष करने वाले योद्धा थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति प्रेम के कारण भारी कठिनाइयों और दर्द का सामना किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने नए बने पाकिस्तान में कई पीढ़ियों से बनाई और बढ़ाई गई अपनी संपत्ति, जमीन और कारोबार को पीछे छोड़ दिया और भारत आना चुना। भागवत नागपुर में सिंधी समुदाय द्वारा चलाए जा रहे संगठन 'सिंधु एजुकेशन सोसाइटी' के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख…

Read More

कोलकत्ता तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी सियासी संघर्ष अब चुनाव आयोग की चौखट तक पहुंच गया है. पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न 'जोड़ा घासफूल' को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा है कि उनका प्रतिनिधिमंडल आयोग के सामने अपना पक्ष रखेगा और यह बताएगा कि असली तृणमूल कांग्रेस उनका गुट है. उन्होंने बताया कि 22 जून को विधानसभा के विशेष सत्र के बाद आयोग को पूरी घटना की जानकारी…

Read More

मुंबई अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 24,150 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 493.71 अंक यानी 0.64% तेजी के साथ 77,416.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 143.85 अंक यानी 0.60% ऊपर 24,149.70 अंक पर ट्रेड कर रहा है। रुपया शुरुआती कारोबार में मजबूत होकर 94.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर तेजी के साथ खुले। देश की दूसरी…

Read More

जम्मू जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को कश्मीर स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया।करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 57 दिनों की वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। यात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से एक साथ आरंभ होगी। इसका समापन 28 अगस्त को होगा। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल सिन्हा…

Read More

नई दिल्ली मेजबान मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. यह 1986 के बाद पहली बार है जब मेक्सिको ने विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज की. स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों का शोर गूंज रहा था, लेकिन मैच खत्म होने के बाद इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक फैन की होने लगी। वह हैं ओलिविया बेथल (Olivia Bethel), जिन्हें सोशल मीडिया पर H-Town Girl के नाम से जाना जाता है। मेक्सिको के गोल के बाद ओलिविया ने अपना रिएक्शन…

Read More

मुंबई टीवी स्टार गौरव खन्ना से अपने तलाक की खबर से सबको चौंकाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी निजी जिंदगी का एक बड़ा 'सीक्रेट' शो के भीतर ही लीक हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सनसनी मचा दी है। आकांक्षा चमोला उभयलिंगी हैं, लॉक अप 2, लॉक अप 2 अपडेट, श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला के बारे में चौंकाने वाला दावा किया, आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना से तलाक, लॉक अप…

Read More

नई दिल्ली WhatsApp ने हाल ही में अपना नया यूजरनेम फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से अब लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी किसी दूसरे यूजर से बात कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी. लेकिन भारत सरकार इस फीचर को लेकर सतर्क हो गई है. सरकार को आशंका है कि अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ तो ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी पहचान वाले मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। WhatsApp का यूजरनेम फीचर स्कैमर्स के लिए फायदेमंद तो नहीं? सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार वॉट्सऐप नए…

Read More

नई दिल्ली Microsoft एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है. रॉयटर्स ने बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि कंपनी अगले कुछ दिनों में हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर सकती है। हालांकि इस बार छंटनी का असर कंपनी के कुल कर्मचारियों के 2.5 प्रतिशत से कम लोगों पर पड़ने की उम्मीद है. माइक्रोसॉफ्ट के दुनियाभर में करीब 2.2 लाख कर्मचारी हैं. ऐसे में यह संख्या करीब 5 हजार या उससे कम हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा असर सेल्स, कंसल्टिंग और Xbox गेमिंग डिविजन पर…

Read More