हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव करना पड़ेगा भारी, सारी रात सड़को पर मुस्तेद रहेंगी पुलिस टीमे भीड़-भाड़ वाले इलाको, होटलो, बारो, क्ल्ब, रिेसोर्ट, घाटो, पब, रैस्टोरेंट, ढाबों, फार्म हाउसो पर रहेगी नजर भोपाल। नये साल के आगमन में दो दिनो की दूरी बची है, आने वाले साल के वेलकम के लिये जहॉ शहरवासियो का उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं इसे मनाने के लिये जोर-शोर से तैयारियां भी जारी है। 31 दिसंबर को होटल, पब, रेस्टोरेंट, ढाबों पर नए साल का जश्र मनाया जाएगा। नए साल के अवसर पर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस विभाग…
Author: News Desk
भोपाल। मप्र में इनदिनों भाजपा संगठन चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई है। लेकिन मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब जिलाध्यक्षों के चुनाव में भी नेता समन्वय नहीं बना पा रहे हैं। आलम यह है कि अपने गृह जिले में अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ ही अन्य नेताओं में घमासान देखा जा रहा है।भाजपा के संगठनात्मक रूप से मप्र में 60 जिले हैं। इस तरह प्रदेश में 60 जिलाध्यक्ष बनाना है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई गई है। पार्टी की…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने नववर्ष के पहले ही लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि कर्मचारियों के मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से उनका कामकाज और बेहतर हो सकेगा। विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में तीन गुने से ज्यादा बढ़ोतरी की है। जानकारी के अनुसार संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र…
पटना । पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई सरकार है ही नहीं। और यहां जो सरकार चल रही है वह अब होश में नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करनी पड़ रही है कि राज्य में सरकार है भी की नहीं। तेजस्वी ने कहा कि अगर यहां सरकार है, तब सीएम नीतिश को लीड करना चाहिए, लेकिन वे कोई भी निर्णय लेने लायक बचे ही नहीं है। यहां सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारी, पटना और दिल्ली के 2 नेता…
मॉस्को । रूस ने जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह विमान रूसी ठिकानों पर मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा था। रूसी संघ के सार्वजनिक चैंबर के संप्रभुता, देशभक्ति परियोजनाओं और दिग्गजों के लिए समर्थन आयोग के अध्यक्ष व्लादिमीर रोगोव ने बताया, एफ-16 विमान क्षेत्र पर मिसाइल हमला करने की स्थिति में था, और तभी विमान को मार गिराया गया। कहा जा रहा हैं कि अगर यह सच है, यह यूक्रेन के लिए एफ-16 फाइटिंग फाल्कन का दूसरा नुकसान होगा। इस साल अगस्त में रूसी मिसाइल…
हुब्बली । कर्नाटक के हुब्बली जिले में सप्ताह की शुरुआत में गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई। हुब्बली के साईनगर की अच्छवाना कॉलोनी में एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से भगवान अयप्पा के नौ भक्त बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो लोगों ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया, जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।…
इंदौर। इंदौर में युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले 6 महीनों में हुई 10 बच्चों की मौत ने लोगों को चौंका दिया। जांच में पता चला कि इन मौतों का मुख्य कारण खून की कमी और संक्रमण था, जो आश्रम की लापरवाही से हुआ। जिला प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने बताया कि आश्रम को नोटिस जारी कर दिया गया था और उसके प्रबंधन में भी परिवर्तन किया गया। आश्रम में रह रहे 86 दिव्यांग बच्चों को शिफ्ट कर दिया गया है उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में। जांच में पता चला कि आश्रम में बच्चों को…
पटना । केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि वह आने वाले दिनों में बिहार पर अधिक ध्यान केंद्रित करुंगा और सदन के सदस्य के रूप में चुनने के लिए 2030 में विधानसभा चुनाव भी लडूंगा। पासवान ने कहा कि वह बिहार की बेहतरी के लिए काम करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह मेरी योजनाओं का हिस्सा था कि मैंने 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे पर जोर दिया। पासवान ने कहा कि मैं खुद को 2030 में बिहार…
रायपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर भर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस मौके पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से अधिक होटलों और रेस्टोरेंट्स ने 31 दिसंबर की रात शराब परोसने की अनुमति मांगी है, जिसे जिला प्रशासन ने नियमानुसार मंजूरी दी है। इन आयोजनों में शराब की बिक्री और उपभोग को लेकर सख्त नियम होंगे, और सभी कार्यक्रम रात 12.30 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग ने नए साल के मौके…
बीजिंग । चीन ने अब तक के अपने सबसे विशाल टाइप 076 एम्फीबियस अटैक शिप को लांच किया है। इस युद्धपोत का नाम सिचुआन है। यह लॉन्चिंग चीन के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के बाद की गई है। 27 दिसंबर को लांच जहाज को वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का सबसे बड़ा जहाज बताया जा रहा है। आकार में यह भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के जैसा है। हालांकि, यह युद्धपोत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लांच सिस्टम (ईएमएएलएस) से लैस है, जिनका इस्तेमाल एयरक्राफ्ट कैरियरों में भारी विमानों को लांच करने के लिए होता है। चीन के दक्षिण-पश्चिमी…