Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»तेजस्वी का बिहार सरकार पर हमला, नीतिश को कुछ लोगों ने कैद कर लिया 
    राजनीती

    तेजस्वी का बिहार सरकार पर हमला, नीतिश को कुछ लोगों ने कैद कर लिया 

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी का बिहार सरकार पर हमला, नीतिश को कुछ लोगों ने कैद कर लिया 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई सरकार है ही नहीं। और यहां जो सरकार चल रही है वह अब होश में नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करनी पड़ रही है कि राज्य में सरकार है भी की नहीं। 
    तेजस्वी ने कहा कि अगर यहां सरकार है, तब सीएम नीतिश को लीड करना चाहिए, लेकिन वे कोई भी निर्णय लेने लायक बचे ही नहीं है। यहां सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारी, पटना और दिल्ली के 2 नेता चला रहे हैं। मुख्यमंत्री यात्रा पर निकल रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई संवाद नहीं हो रहा है। ना सदन में कोई बात कर रहे हैं ना हमारे चिट्ठी का जवाब दे रहे हैं।
    बीते कुछ दिनों से बिहार में फिर खेला होने की अटकलों पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है, ये सब बेकार की बातें हैं। इसमें कहीं कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नीतिश को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। उनकी जगह उनके मंत्री संजय झा जवाब दे रहे है। इन लोगों ने सीएम नीतीश को कैद करके रखा हुआ है। अब इस बात को कोई माने चाहे ना माने लेकिन यही सच्चाई है।
    बीपीएससी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि अगर पेपर लीक हुआ है, तब पेपर रद्द होना चाहिए। री-एग्जाम होना चाहिए। एक सेंटर की परीक्षा को बीपीएससी ने रद्द किया है। साथ ही बाकी सेंटर की भी परीक्षा रद्द होनी चाहिए। शिकायतें हर जगह से आ रही हैं। इसके बाद भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। 17 महीने सरकार में रहने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी थी। जो कि अब दुख में बदल चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि तब जो 3.50 लाख बहाली निकाली गई थी। उसी में लोगों को नौकरी मिल रही है, इसके अलावा एक साल बाद अभी तक एनडीए सरकार में लोगों को एक भी नौकरी नहीं मिली है। पेपर लीक आम हो चुका है। अभ्यर्थियों पर लाठी- डंडे चलाए जा रहे हैं। छात्रों की आंखों में आंसू है। उनके पीठ पर लाठियों के दाग हैं।

    News Desk

    Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती

    September 11, 2026

    आकाश आनंद की वापसी के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया संन्यास, मायावती से बोले- ‘आपका आदेश सर्वोपरि’

    September 10, 2026

    BJP ने 7 मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान

    September 10, 2026

    तमिलनाडु में विधायकों की बल्ले-बल्ले! वाहन भत्ता ₹25 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार करने का प्रस्ताव

    September 7, 2026

    भोपाल BJP की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

    September 7, 2026

    मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती

    September 11, 2026

    अब हर लोकेशन की होगी डिजिटल पहचान, India Post ने लॉन्च किया 10-अंकों वाला DigiPIN सिस्टम

    September 11, 2026

    Bank Holiday: 11 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें किस शहर में कब है छुट्टी

    September 11, 2026

    बच्चों के गुम होने और अपहरण मामलों पर SC सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगा जवाब

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.