रायपुर: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सम्मानजनक जीवन जीने की नई शक्ति भी प्रदान कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश के हर जिले में दिखाई दे रहे हैं। 11 जुलाई 2026 को योजना की 29वीं किस्त जारी…
Author: News Desk
मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम पलक पुरसवानी इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. पलक ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग सादगी से शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है. अब पलक ने शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. पलक को देख रो पड़े दूल्हे राजा वीडियो में पलक पुरसवाली शादी के लाल जोड़े में दुल्हन बनीं मंडप पर आती हुई दिखाई दे रही हैं. दुल्हनिया को देखकर पलक के पति रोहन खन्ना अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाए. उनकी…
जो लोग हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, उनके लिए इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हॉलीवुड फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ मौजूद है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। ‘ईविल डेड बर्न’ ने तीसरे दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के मुताबिक इस हॉलीवुड फिल्म ने तीसरे दिन 3.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन 4.45 कमाए थे और पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 11.18 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के हॉरर सीन्स ऐसे…
नई दिल्ली देश में महंगाई का बम फूटा है. सरकार ने जून में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ये निराश करने वाले हैं. दरअसल, बीते महीने खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के तय 4% के टारगेट के पार निकल गई है. CPI Data पर नजर डालें तो महंगाई 4.38% हो गई है. ये लगातार छठा महीने है, जबकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले मई महीने में भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 5 महीने बाद RBI के टारगेट से पार बता दें कि इससे पिछले मई…
मुंबई भारत में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर करीब समाप्त हो गया है और विदशी निवेशकों की कम हिस्सेदारी और मजबूत घरेलू आधार के चलते भारतीय इक्विटी बाजार के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। यह जानकारी गोल्डमैन सैश के विश्लेषकों ने जुलाई में अपनी इंडिया स्ट्रैटेजी नोट में दी। गोल्डमैन सैक्स में एशिया मैक्रो रिसर्च के को-हेड और एशिया-पैसिफिक इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट टिमोथी मो ने अमोरिता गोयल और सुनील कौल के साथ लिखे नोट में कहा है कि निफ्टी जून 2027 तक बढ़कर 26,500 के स्तर पर जा सकता है, जो कि मौजूदा स्तरों से 10 प्रतिशत अधिक है।…
तेहरान / वाशिंगटन ईरान के सरकारी अखबार हमशहरी ने खामेनेई की मौत के लिए 13 वर्ल्ड लीडर्स को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी तस्वीरें छापी हैं। इनमें ट्रम्प, नेतन्याहू, मेलोनी, मैक्रों समेत बड़े लीडर्स के नाम शामिल हैं। तस्वीरों में सभी लीडर्स को नारंगी रंग की जेल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है। हिट लिस्ट में पहले नंबर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं, जिनके सिर पर (Target) निशाना बना हुआ है। इस हिट लिस्ट के पब्लिश होने से पहले ही ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अपने पिता की मौत का बदला…
कडप्पा देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पहले आंध्र प्रदेश और अब मुंबई से आ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसके चलते कोरानो वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं. वहीं, फिलहाल राज्य में कोरोना के 8 एक्टिव केस रिकॉर्ड किए गए हैं. जबकि मुंबई से भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। हाल ही में आंध्र प्रदेश…
चेन्नई/ नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें बकरीद या किसी दूसरे दिन तमिलनाडु राज्य में कहीं भी गाय या बछड़े के वध पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया था।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली तमिलनाडु राज्य की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका पर नोटिस जारी किया। साथ ही अदालत ने अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें राज्य में गायों और बछड़ों के वध पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन गई है। यह लॉर्ड्स में खेला गया पहला महिला टेस्ट मैच था। इससे पहले कभी भी ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच नहीं खेला गया था। इस टेस्ट मैच में भारत की दो लड़कियों ने भी इतिहास रचा। क्रांति गौड लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम लिखवाने वाली…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि की राह ताक रहे फैंस का इंतजार और लंबा हो सकता है. अगर सब ठीक रहता तो इस साल सलमान फैंस को ईद पर अपने हीरो की नई फिल्म देखने को मिल जाती, लेकिन लगातार टलती जा रही इस फिल्म की राह अभी भी आसान नहीं नजर आ रही. मातृभूमि पहले इस साल अप्रैल के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन भारत-चीन सीमा विवाद पर बेस्ड इस फिल्म पर कुछ आपत्तियों के बाद पहले कंटेंट में कुछ बदलावों के लिए फिल्म को टाला गया. फिर खबर आई कि मातृभूमि इस साल स्वतंत्रता…