Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराया
    खेल

    लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराया

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन गई है। यह लॉर्ड्स में खेला गया पहला महिला टेस्ट मैच था। इससे पहले कभी भी ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच नहीं खेला गया था। इस टेस्ट मैच में भारत की दो लड़कियों ने भी इतिहास रचा। क्रांति गौड लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम लिखवाने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर बनीं, वहीं यास्तिका भाटिया ने शतक जड़कर इतिहास रचा। वे लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। दोनों खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया।

    भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले का आज चौथा दिन था, जहां इंग्लैंड की टीम 130/6 से आगे खेलना शुरू किया। इंग्लैंड को दिन की शुरुआत में ही 7वां झटका लगा। लंबे समय से टिकी हई एमी जोंस (54) को स्नेहा राणा ने आउट किया। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। 159 रनों पर इंग्लैंड ने 9 विकेट खो दिए थे लेकिन उसके बाद आखिरी विकेट के लिए सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर ने 27 रनों की साझेदारी कर डाली और भारत की जीत को थोड़ा डिले कर दिया। सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाए अंत में उन्हें स्नेहा राणा ने आउट किया। दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को 270 रनों से जीत मिली।

    मैच के चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 151/1 से आगे खेलना शुरू किया था और 341/7 पर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन शेफाली वर्मा (33) के रूप में भारत ने पहला विकेट खो दिया था। यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना तीसरे दिन सुबह क्रीज पर थीं। टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिली थी, जिसके कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी संभल नहीं पाई और चौथे दिन दूसरे घंटे में ही 186 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में स्नेहा राणा ने चार विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड और सयाली सतघरे ने 2-2 विकेट लिए।

    INDW 285 & 341 /7d
    भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराया।

    इंग्लैंड को दिया 457 रनों का लक्ष्य।
    मैच के तीसरे दिन यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। भाटिया अंत तक टिकी रहीं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ा। 113 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी शतक से चूक गई हैं। वे 70 रन बनाकर पवेलियन की राह नापी। जेमिमा रॉड्रक्स (3)ने तीन रन बनाए। उन्हें लॉरेन बेल ने आउट किया। हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर सोफी का शिकार बनीं। यस्तिका भाटिया ने शतक जड़ा। वे 113 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़कर अपना नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज करा लिया है। चाय काल तक भारत की बढ़त 456 रनों की हो गई। दीप्ति शर्मा 10 और ऋचाा घोष ने 50 रन की पारी खेली। घोष नाबाद बनाकर नाबाद रहीं। सयाली सतघरे ने 18 रन बनाए। चाय के बाद भारत ने पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई। शुरुआत अच्छी नहीं रही। 6 विकेट 130 के स्कोर पर गिर गए। 2 विकेट क्रांति गौड और 2 विकेट सयाली सतघरे ने लिया। स्नेहा राणा ने 2 भी दो विकेट हासिल किया। उन्होंने पहले नेट साइवर ब्रंट का बड़ा विकेट हासिल किया। उसके बाद मैडी डिविलर्य को पवेलियन भेजा। एलिस क्रिप्सी (21) को सयाली सतघरे ने पवेलियन भेजा। एमी जोंस और मैडी विलियर्स इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, मैडी विलियर्स (26) को स्नेहा राणा ने पवेलियन भेजा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर130/6 रहा और वह भारत से 327 रन पीछे रहा।

    लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने के बाद यास्तिका भाटिया का सेलिब्रेशन
    10 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने पहली पारी में 83 बनाए, कप्तान कौर ने 58 और दीप्ति शर्मा ने भी 57 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3, लॉरेन फिलर, इस्सी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को एक सफलता मिली।

    भारत के पहली पारी में 285 रन के जवाब इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने 52, कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने 44 रन बनाए। मैया बूचियर ने 23 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से क्रांति गौड ने 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट लिए। लॉर्ड के लीडरबोर्ड पर अपना नाम लिखाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। सयाली सतघरे और स्नेहा राणा को दो- दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने एक विकेट चटकाया। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली।
    लॉर्ड्स में पांच विकेट हॉल लेने के बाद क्रांति गौड का सेलिब्रेशन

    लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग XI
    भारतीय महिला (India Women) प्लेइंग XI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

    इंग्लैंड महिला (England Women) प्लेइंग XI: हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, मैया बाउचियर, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इसी वोंग, लॉरेन बेल और लॉरेन फिलर।

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.