Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव में जीतकर आने वाले ये हैं सबसे युवा चेहरे 25 की उम्र में बने सांसद
    राज्य

    लोकसभा चुनाव में जीतकर आने वाले ये हैं सबसे युवा चेहरे 25 की उम्र में बने सांसद

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव में जीतकर आने वाले ये हैं सबसे युवा चेहरे 25 की उम्र में बने सांसद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिला है। हालांकि सीटों का आंकड़ा पिछली बार की तुलना में काफी कम है लेकिन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है। इस बीच इस चुनाव में जीतकर आने वाले कई युवा चेहरे शामिल हैं। काफी कम उम्र की वजह से इन उम्मीदवारों की चर्चा हो रही है। इनमें 25 वर्षीय संजना जाटव राजस्थान की भरतपुर से लोकसभा चुनाव जीत हासिल की हैं। इसके अलावा बिहार के समस्तीपुर से एलजेपी (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की है। इनकी भी उम्र 25 साल है। इसके साथ ही यूपी की कौशांबी से लोकसभा चुनाव जीतने वाले 25 वर्षीय पुष्पेंद्र सरोज का भी नाम है। यूपी की मछलीशहर (सु.) संसदीय क्षेत्र से प्रिया सरोज भी कम उम्र के सांसदों में शामिल हैं। कांग्रेस की पच्चीस वर्षीय संजना जाटव राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट पर अपनी जीत के बाद सबसे कम उम्र के संसद सदस्यों (सांसदों) में से एक बन गई हैं। संजना जाटव ने बीजेपी के रामस्वरूप कोली पर 51,983 मतों से प्रभावशाली जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय संजना जाटव दलित समुदाय की सदस्य हैं और 18वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। उन्होंने 2019 में महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुश्री जाटव का विवाह राजस्थान में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल कप्तान सिंह से हुआ है। उनके दो बच्चे हैं।

    शांभवी चौधरी
    बिहार के समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट पर एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने परचम लहराया। इस चुनाव में शांभवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सन्नी हजारी को काफी बड़े अंतर से हराया। वो देश की सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल हैं। शांभवी को एक लाख 87 हजार 251 वोट से जीत हासिल हुई है। सांभवी को 5 लाख 79 हजार 786 वोट मिले।

    प्रिया सरोज
    उत्तर प्रदेश की मछलीशहर (सु.) लोकसभा सीट से प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी की 25 वर्षीय उम्मीदवार प्रिया सरोज को पहले ही प्रयास में मछलीशहर (सु.) सीट से पार्लियामेंट तक का सफर तय करने का मौका मिला। प्रिया सरोज ने बीपी सरोज को 35 हजार 850 वोटों से मात दी। प्रिया सरोज को 4 लाख 51 हजार 292 वोट मिले। प्रिया पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 

    पुष्पेंद्र सरोज
    उत्तर प्रदेश के कौशांबी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी  के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने शानदार जीत दर्ज की है। इनकी भी उम्र 25 साल है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दो बार के सांसद विनोद सोनकर को 1 लाख 3 हजार 944 मतों से हराया पुष्पेंद्र सरोज को कुल 5 लाख 9 हजार 787 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के विनोद सोनकर को 4 लाख 5 हजार 843 वोट मिले।

    Related Posts

    ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर धामी सरकार का फोकस, प्रदेश में लागू होगा ‘No Vehicle Day’ अभियान

    May 14, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    RCB vs KKR: विराट कोहली का ऐतिहासिक धमाका, रोहित-धोनी को छोड़ा पीछे

    May 14, 2026

    तहव्वुर राणा की नागरिकता पर क्यों बेबस है कनाडा? जानिए पूरा कानूनी खेल

    May 14, 2026

    महंगाई का नया झटका! आज से अमूल-मदर डेयरी का दूध महंगा, जानें ताजा रेट

    May 14, 2026

    प्रधानमंत्री ने बजाज समूह की 100 वर्ष की यात्रा को सराहा

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.