Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»देवेंद्र फडणवीस तो बहाना हैं, सीएम योगी असली निशाना हैं
    राजनीती

    देवेंद्र फडणवीस तो बहाना हैं, सीएम योगी असली निशाना हैं

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवेंद्र फडणवीस तो बहाना हैं, सीएम योगी असली निशाना हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर संजय राउत ने बीजेपी को घेरा

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी मुश्किल से एनडीओ को तीसरी बार जीत मिली और अब वह सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की अगुवाई में मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने की तेयार में है, लेकिन बीजेपी के मन में एक सवाल रह रह उठा रहा होगा कि आखिर यूपी और महाराष्ट्र में इतना बड़ा झटका कैसे मिला? बीजेपी ने यूपी-महाराष्ट्र समेत हिंदी बेल्ट के राज्यों के सहारे 400 पार का सपना देखा था लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया। अपने दम पर बहुमत न मिलने और यूपी-महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बीजेपी में साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। 
    यही वजह है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे की पेशकश करके सियासी हलचल बढ़ा दी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या महाराष्ट्र की हार की जिम्मेदारी लेकर क्या देवेंद्र फडणवीस यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं? 
    दरअसल, फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर संजय राउत ने एक सवाल दाग दिया है संजय राउत का मानना है कि देवेंद्र फडणवीस तो बहाना हैं, सीएम योगी असली निशाना हैं। संजय राउत का कहना है कि फडणवीस इस्तीफे की पेशकश देकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं। राउत ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी के इस नतीजे की जिम्मेदारी पीएम मोदी को लेनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। अगर महाराष्ट्र में फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी हारी है, तो यूपी में भी योगी के नेतृत्व में हारी है। इसीलिए फडणवीस इस्तीफे की बात कर रहे हैं। 
    चुनावी नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने भी योगी आदित्यनाथ को लेकर एक दावा किया था। अब उस दावे में संजय राउत ने ट्विस्ट दे दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र और यूपी… ये दो ऐसे राज्य हैं, जहां बीजेपी को बहुत नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में जहां उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया। वहीं यूपी में अखिलेश यादव की सपा ने बीजेपी को शिकस्त दी। यूपी में सपा अब बीजेपी से आगे हो गई है।
    यह पहली बार नहीं है, जब विपक्षी गठबंधन के टारगेट पर सीएम योगी हैं। इससे पहले भी संजय राउत योगी पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी को यूपी में ही रहना चाहिए क्योंकि वहां की स्थिति ‘गंभीर’ है। बीजेपी पर दूसरी पार्टियों में दरार पैदा करने का आरोप लगता रहा है, अब इंडिया गठबंधन उसी के हथियार से बीजेपी को शिकार बना रहा है। सीएम योगी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान बीजेपी में दरार पैदा करने की कोशिश की है।

    Related Posts

    राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- RSS को प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

    July 18, 2026

    परिसीमन बिल पर बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को डीएमके के रुख पर भरोसा

    July 18, 2026

    संजय राउत का दावा, फडणवीस जा सकते हैं दिल्ली महाराष्ट्र में बदलाव संभव

    July 17, 2026

    दीघा जगन्नाथ धाम विवाद फिर गरमाया, पुरी दैतापति ने ममता पर साधा निशाना

    July 17, 2026

    महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का मिशन-360, बदला संसद का गणित

    July 17, 2026

    प्रोजेक्ट मेघालय केस में बड़ा एक्शन, विजय की TVK सरकार गिराने की साजिश जांच तेज

    July 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला के पास नहीं हुई जुमे की नमाज, प्रशासन ने तय किया नया स्थान

    July 18, 2026

    राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- RSS को प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

    July 18, 2026

    EPFO ने लॉन्च किया VISHWAS 2026, पुराने पेंडिंग क्लेम होंगे निपटारे

    July 18, 2026

    परिसीमन बिल पर बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को डीएमके के रुख पर भरोसा

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.