Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सात की दर्दनाक मौत: छुट्टियां बिताने जा रहा था परिवार
    देश

    सात की दर्दनाक मौत: छुट्टियां बिताने जा रहा था परिवार

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सात की दर्दनाक मौत:  छुट्टियां बिताने जा रहा था परिवार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन भाइयों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घायल तीनों बच्चों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। मूलरूप से भदकोट निवासी महेश चंद्र परगाई (40) सिडकुल में नौकरी करते थे। वह सिसौना सितारगंज में छह सदस्यीय परिवार के साथ रहते थे। बच्चों के स्कूल की छुट्टी पड़ी तो उनकी पत्नी पार्वती (34) ने परिवार के साथ भदकोट जाने का प्लान बनाया। बुधवार को दपंती अपने चार बच्चों के साथ सितारगंज से बस से हल्द्वानी आए। यहां से मैक्स वाहन में बैठकर भदकोट के लिए रवाना हो गए। खनस्यू बाजार से आगे मैक्स खाई में गिर गई। इस हादसे में महेश चंद्र परगाई (40), पार्वती परगाई (34) और पुत्री कविता परगाई (10) की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इनके तीन बेटे पंकज परगाई (12), मनोज परगाई (10) और लोकेश परगाई समेत सात घायल हो गए। देर रात सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    12 जून को थी बेटी की शादी, लेने आए थे शादी का सामान
    पश्या गांव निवासी कृष्णा नंद कुड़ाई की बेटी की शादी 12 जून को है। वह बेटी के शादी का सामान लेने के लिए खनस्यू बाजार आए थे। कृष्णा नंद ने बताया कि वह बाजार से मैक्स वाहन में बैठे। गाड़ी जैसे ही दो किलोमीटर दूर पहुंची तो सीधी सड़क पर खाई में जा गिरी। बताया कि बाजार से उन्होंने 12 हजार रुपये का सामान खरीदा था। अब उन्हें बेटी की शादी की चिंता सता रही है कि बेटी की शादी तक वह ठीक हो पाएंगे या नहीं।

    गौलापार बेटी के घर नामकरण में शामिल होने बेटी के साथ आई थी कमला
    पुटपुड़ी निवासी कमला देवी (50) ने अपनी एक बेटी की शादी यहां कुंवरपुर गौलापार में की है। उसके पुत्री होने पर नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए कमला देवी अपनी छोटी बेटी ममता भट्ट (13) वर्ष के साथ सोमवार को गौलापार आई थी। मंगलवार को नामकरण संस्कार हुआ। बुधवार को ये लोग मैक्स वाहन में सवार होकर पुटपुड़ी जा रहे थे। हादसे में कमला देवी की बेटी ममता की मौत हो गई। कमला देवी बताती हैं कि उसकी बेटी ममता कह रही थी कि मां आज नहीं जाते हैं कल चलेंगे। अगर मैंने उसकी बात मान ली होती तो आज ममता जिंदा होती।

    घायलों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
    घायलों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को भी मौके पर बुला लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी सात घायलों को लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

     

    सड़क हादसे में सात लोग हुए घायल

    कमला देवी (50) पत्नी शंकर निवासी पुटपुड़ी

    खष्टी दत्त (53) पत्नी केशवदत्त निवासी पुटपुड़ी

    किशन चंद्र (45) पुत्र खीमानंद निवासी पश्यां

    ललित मोहन (40) पुत्र भोला दत्त निवासी पश्यां

    पंकज परगांई (14) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट

    मनोज परगांई (10) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट

    लक्की परगांई (7) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट

     

     

    मृतकों की सूची

    भुवन चंद्र भट्ट (30)

    उमेश परगांई (38)

    ममता भट्ट (19) 

    कविता परगांई (13)

    पार्वती देवी (33) 

    महेश चंद्र परगांई (36) 

    महेश चंद्र रेखाड़ी (45)

    Related Posts

    बांग्लादेश बॉर्डर का 600 KM लंबा ‘डार्क जोन’, घुसपैठियों के लिए बना बड़ा रास्ता

    May 30, 2026

    पहाड़ों पर पर्यटकों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; 50 किमी में लग रहे 8 घंटे

    May 30, 2026

    CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, NTA ने मांगी माफी; जारी किया नया शेड्यूल

    May 30, 2026

    बंगाल में Abhishek Banerjee पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके; हेलमेट पहनकर बचाई जान

    May 30, 2026

    मुंबई में फिर महंगी हुई CNG, 15 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम; जनता पर बढ़ा बोझ

    May 30, 2026

    साइप्रस दौरे के पीछे बड़ा गेम? ग्रीस तक ब्रह्मोस पहुंचाने की चर्चा से तुर्की में बेचैनी

    May 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..

    May 30, 2026

    एशियन गेम्स ट्रायल्स में बड़ा उलटफेर: मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को हराया, 6-4 से दर्ज की जीत

    May 30, 2026

    वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.